केंद्रीय मंत्री ने की कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। विभिन्न प्रखंडों में जायजा लेने के दौरान उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर टीका लेने का आह्वान किया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 07:08 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने की कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री ने की कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। विभिन्न प्रखंडों में जायजा लेने के दौरान उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर टीका लेने का आह्वान किया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा भी मौजूद थे।

नावकोठी पीएचसी में समीक्षा के दौरान उन्होंने टीकाकरण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हर हाल में लक्ष्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं राजग कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर वंचित लोगों का वैक्सीनेशन कराने की अपील की। अधिकारियों को उन्होंने कोरोना जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 53,164 लोगों को कोरोना जांच की गई है। 4876 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नावकोठी सहित अन्य स्थानों पर जलनिकासी, हसनपुर बागर के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में मंत्री ने जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को सम्मानित किया। मौके पर विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, एसडीओ बखरी अशोक कुमार गुप्ता, सीएस डॉ. विनय कुमार झा, डीआईओ गोपाल मिश्रा, बीडीओ निरंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन चौधरी, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अमरजीत गुप्ता, विश्वनाथ दास, रामनंदन सिंह , केशरी नंदन मिश्र, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

गढ़पुरा : कुम्हारसो पंचायत स्थित पंचायत भवन में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्य की स्थिति का जायजा केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने लिया। उनके साथ विधायक कुंदन सिंह, सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा, बीडीओ आफताब आलम, सीओ स्मिता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण समेत अन्य भी मौजूद थे। कोरोना वैक्सीन सेंटर की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए यहां के वैक्सीनेशन के बारे में मंत्री ने जानकारी ली। वही पार्टी कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील भी की। ताकि क्षेत्र का एक भी नागरिक वैक्सीन लेने से वंचित ना हो।

chat bot
आपका साथी