आदर्श किसान सेवा केंद्र कोरैय पहुंचे केंद्रीय मंत्री

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गढ़पुरा के आदर्श किसान सेवा केंद्र माइक्रो ट्रेनिग सेंटर कोरैय में शनिवार को पहुंचे। यहां चल रही विभिन्न योजनाओं को उन्होंने बारीकी से मुआयना किया। इसमें गौशाला वर्मी कंपोस्ट पशु आहार कारखाना दूध समिति ट्रेनिग सेंटर एवं आधुनिक कृषि के सभी प्रकार की विधि व्यवस्था की जानकारी संचालक ब्रजेश कुमार से ली। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर सलाह भी दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM (IST)
आदर्श किसान सेवा केंद्र कोरैय पहुंचे केंद्रीय मंत्री
आदर्श किसान सेवा केंद्र कोरैय पहुंचे केंद्रीय मंत्री

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गढ़पुरा के आदर्श किसान सेवा केंद्र माइक्रो ट्रेनिग सेंटर कोरैय में शनिवार को पहुंचे। यहां चल रही विभिन्न योजनाओं को उन्होंने बारीकी से मुआयना किया। इसमें गौशाला, वर्मी कंपोस्ट, पशु आहार कारखाना, दूध समिति, ट्रेनिग सेंटर एवं आधुनिक कृषि के सभी प्रकार की विधि व्यवस्था की जानकारी संचालक ब्रजेश कुमार से ली। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर सलाह भी दिए।

मंत्री ने इस केंद्र की सारी व्यवस्था देख कर इसकी सराहना की। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अब किसान खेती एवं पशुपालन में नई तकनीक का उपयोग करें। नई तकनीक से गो पालन करने से किसानों की स्थिति बेहतर होगी। रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। पैदावार अधिक होंगे। इसके लिए किसानों को अपने क्षेत्र के इस सेंटर का लाभ उठाना चाहिए। मौके पर हसनपुर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक शंभू राय, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, दिल्ली नगर निगम के रिठाला वार्ड पार्षद मनीष कुमार एवं केंद्र के सह संचालक कौशल कुमार, कुणाल कुमार, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, मयंक कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, अंबुज कुमार, अभिराम कुमार, रणधीर कुमार सिंह आदि मौजूद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी