केंद्रीय मंत्री ने दी विभिन्न योजनाओं से होने वाली लाभ की जानकारी

बरौनी बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमलोगों गरीब- गुरबा लोगों के लिए लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से होने वाली लाभ के बारे में बताया। शुक्रवार को वे तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिल्हाय पंचायत में भाजपा द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण प्लास्टिक के दुष्प्रभाव प्लास्टिक उपयोग से हानि पौधारोपण कर प्रदूषण पर नियंत्रण जल संचय को ले एवं खुले में शौच से मुक्ति स्वछता आदि के बारे में विस्तार से बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:18 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने दी विभिन्न योजनाओं से होने वाली लाभ की जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने दी विभिन्न योजनाओं से होने वाली लाभ की जानकारी

बरौनी, बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमलोगों, गरीब- गुरबा लोगों के लिए लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से होने वाली लाभ के बारे में बताया। शुक्रवार को वे तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिल्हाय पंचायत में भाजपा द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, प्लास्टिक उपयोग से हानि, पौधारोपण कर प्रदूषण पर नियंत्रण, जल संचय को ले एवं खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छता आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसकी अध्यक्षता सुनील राम और संचालन राजेश कुमार गुड्डू ने किया। भाजपा नेता केशव शांडिल्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण, जल संचय एवं स्वच्छता के मूलमंत्र के माध्यम से ही, हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं, जो हमारा प्रथम संकल्प है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता कुंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार अमर, पूर्व विधायक ललन कुंवर, पूर्व नगर विधायक सुरेन्द्र मेहता, दीपक राय, सुनील राम, नवीन कुमार सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, भरत चौरसिया, नीरज कुमार, सुभाष प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, अशोक चौरसिया, राज आर्यन, पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, केडी झा, रौशन मिश्रा, मुखिया प्रभात कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी