बीडीओ के निरीक्षण में बंद पाए गए दो विद्यालय

बेगूसराय। बीडीओ आफताब आलम ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकड़ा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईधारा बंद पाए गए। इस संबंध में बीडीओ आफताब आलम ने बताया कि गुरुवार को मतदान केंद्रों से संबंधित कार्यों को लेकर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:04 AM (IST)
बीडीओ के निरीक्षण में बंद पाए गए दो विद्यालय
बीडीओ के निरीक्षण में बंद पाए गए दो विद्यालय

बेगूसराय। बीडीओ आफताब आलम ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सकड़ा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईधारा बंद पाए गए। इस संबंध में बीडीओ आफताब आलम ने बताया कि गुरुवार को मतदान केंद्रों से संबंधित कार्यों को लेकर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकड़ा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईधारा में कार्य अवधि के दौरान ताले लटके पाए गए। उन्होंने कहा कि प्रखंड में इस तरह से विद्यालय का संचालन जो भी प्रधानाध्यापक करते हैं, उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बताया कि इन दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने के लिए पत्र लिखा गया है। इसको लेकर शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

chat bot
आपका साथी