समणीय वाद के दो मामले एक ही दिन में निष्पादित

ही निष्पादित कर शीघ्र न्यायिक व्यवस्था में लोगों को विश्वास दिलाया। न्यायालय के पेशकार कृष्ण मोहन सिन्हा ने बताया चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:17 PM (IST)
समणीय वाद के दो मामले एक ही दिन में निष्पादित
समणीय वाद के दो मामले एक ही दिन में निष्पादित

बेगूसराय। समणीय वाद के दो अलग-अलग मामले में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मंझौल योगेश कुमार मिश्रा के न्यायालय ने एक दिन में ही निष्पादित कर शीघ्र न्यायिक व्यवस्था में लोगों को विश्वास दिलाया। न्यायालय के पेशकार कृष्ण मोहन सिन्हा ने बताया चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 183/17 राज्य बनाम दीपक राम एवं चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 38/16 राज्य बनाम पवन यादव के मामले को एक दिन में ही निष्पादित किया गया है। उन्होंने ने बताया दीपक राम के मामले में प्रथम दिन संज्ञान के बाद जमानत, चार्ज एवं सुलहनामा के आधार पर अधिवक्ता अभय कुमार सहनी की दलील के पश्चात मामले को निष्पादित किया गया है। इस मामले में दीपक राम, सुजीत राम, संगीता देवी, अनीता देवी, विभा देवी एवं रुपम देवी नामजद थीं। वहीं पवन यादव के मामले में उपस्थिति, जमानत, अभियोग का सारांश, गवाही एवं सुलहनामा के आधार के साथ अधिवक्ता सत्यनारायण महतो की दलील पर अभियुक्त को रिहा किया गया है। इस मामले में पवन सहित तीन लोग नामजद थे। मिली जानकारी अनुसार मंझौल न्यायालय में अब तक मात्र दो मामले एक दिन में निष्पादित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी