लूटकांड का आरोपित सहित दो गिरफ्तार

गोली मारने एवं लूटकांड का फरार आरोपित सहित दो लोगों को मंगलवार की रात्रि थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:17 AM (IST)
लूटकांड का आरोपित सहित दो गिरफ्तार
लूटकांड का आरोपित सहित दो गिरफ्तार

बेगूसराय। गोली मारने एवं लूटकांड का फरार आरोपित सहित दो लोगों को मंगलवार की रात्रि थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया वर्ष 2017 में फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर बाइक सहित रुपये लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे सहनी ब्रदर्स ग्रुप का गुर्गा श्रीपुर निवासी रामप्रीत सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में शराब के अवैध करोबार से जुड़े आरोपित खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चकबा गांव से नाथो महतो को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी