ट्रैक्टर व बस की टक्कर में तीन टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, दोनों चालक घायल

बेगूसराय। रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य पथ में मिर्जापुर चौक के पास गुरुवार को ट्रैक्टर व बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:29 PM (IST)
ट्रैक्टर व बस की टक्कर में तीन टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, दोनों चालक घायल
ट्रैक्टर व बस की टक्कर में तीन टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, दोनों चालक घायल

बेगूसराय। रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य पथ में मिर्जापुर चौक के पास गुरुवार को ट्रैक्टर व बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी महेंद्र चौधरी के 44 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद चौधरी के रूप में हुई। बस एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर तीन टूकड़ों में बंट गया। दुर्घटना के बाद मिर्जापुर चौक पर लगभग एक घंटे तक सड़क जाम हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बेगूसराय से रोसड़ा की ओर जा रही दिल्ली जाने वाली बस तथा बाड़ा की ओर से खोदावंदपुर की ओर आ रहा ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रैक्टर टूट कर तीन टूकड़ों में बंट गया। बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक व यात्रियों को मामूली चोटें आईं है। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी मोहन महतो का है। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बस एवं सड़क पर बिखरे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सड़क पर आवागमन को सामान्य कराया। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

बलिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन से पूरब केविन डंडारी ढाला के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी तथा बलिया थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। महिला के शव को रेल पुलिस ने उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। स्टेशन अधीक्षक दिनकर शर्मा ने बताया कि गुमटी मैन ने घटना की खबर स्टेशन को दी थी।

chat bot
आपका साथी