बखरी में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौत

बेगूसराय। बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा चौक पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने एक साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया जिससे छात्रा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी-अलौली पथ को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन एवं विधायक ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM (IST)
बखरी में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौत
बखरी में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौत

बेगूसराय। बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा चौक पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने एक साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी-अलौली पथ को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन एवं विधायक ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

शकरपुरा गांव निवासी हीरालाल पंडित की 10 वर्षीय पुत्री भाग्य लक्ष्मी साइकिल से बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान दून हेरिटेज स्कूल के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में भाग्य लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से भाग्य लक्ष्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना उसके स्वजन को दी। स्वजन तथा काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर बखरी-अलौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। दुर्घटना के बाद जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, परंतु ग्रामीण जाम हटाने को राजी नहीं हुए। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ शिवेंद्र कुमार, विधायक सूर्यकांत पासवान घटनास्थल पर पहुंचे एवं लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ चालक को थाना लाया गया, उससे पूछताछ की जा रही है। दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

गढ़हरा। सहायक थाना गढ़हरा के ठकुरीचक ज्ञान गंगोत्री स्कूल ने पास दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहचान नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या दो निवासी बाल्मीकि सिंह के पुत्र 45 वर्षीय अश्विनी कुमार उर्फ शिव गोविद राय के रूप में हुई। वे लगभग तीन बजे ठकुरीचक मुख्य सड़क से फर्टिलाइजर जा रहे थे। इसी दौरान जीरोमाइल की ओर से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना में अश्विनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल के स्वजन को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वजनों के सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल के चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

chat bot
आपका साथी