जिला कानू विकास संघ ने बैठक में लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : सदर प्रखंड के शाहपुर पंचायत में ग्रामीण कानू विकास संघ की बैठक शुक्रव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:28 PM (IST)
जिला कानू विकास संघ ने बैठक में लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय
जिला कानू विकास संघ ने बैठक में लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : सदर प्रखंड के शाहपुर पंचायत में ग्रामीण कानू विकास संघ की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ.उपेन्द्र साह ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सह संध के जिलाध्यक्ष योगाचार्य गुडाकेश कुमार ने कहा कि आजादी के बीते सात दशकों से राजनीतिक दलों के द्वारा कानू समाज कीउपेक्षा की गई है। कानू समाज अबतक आदिवसी की भांति जिन्दगी जी रहे हैं। उन्होंने कानू समाज के पुस्तैनी धंधा को उद्योग का दर्जा देने,आर्थिक पैकेज देने,कंसार आयोग का गठन करने, कानू को राजनीतिक हिस्सेदारी देने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेगूसराय अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देने एवं 02 मार्च को बेगूसराय जिला का चक्का जाम आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर प्रभू साह, राम साह,शिवशंकर, उपेन्द्र साह, खल्ठू साह, सुरेश साह, उदय साह, राजेश साह, योगेन्द्र साह, राजेन्द्र साह, जयजय राम साह, मंजू देवी, प्रमिला देवी, चन्द्र देवी, सुमन देवी, दाना देवी, अनिता देवी सहित कानू समाज के सैकड़ों महिला-पुरूष सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी