तीन साल बाद गायब बालक घर लौटा, स्वजनों में छाई खुशी

तीन वर्ष पूर्व सोनमा गांव से गायब हुए वार्ड संख्या नौ निवासी रंजीत यादव के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मंगलवार की शाम घर पहुंचा। इसको लेकर परिवार के साथ मोहल्ले में भी खुशी देखी जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:30 PM (IST)
तीन साल बाद गायब बालक घर लौटा, स्वजनों में छाई खुशी
तीन साल बाद गायब बालक घर लौटा, स्वजनों में छाई खुशी

संसू, गढ़पुरा (बेगूसराय) : तीन वर्ष पूर्व सोनमा गांव से गायब हुए वार्ड संख्या नौ निवासी रंजीत यादव के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मंगलवार की शाम घर पहुंचा। इसको लेकर परिवार के साथ मोहल्ले में भी खुशी देखी जा रहा है। जिस समय अमित गायब हुआ था उस समय उसकी उम्र महज 10 वर्ष थी। अमित पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर है। अमित को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही है। स्वजन निराश हो चुके थे। दो-तीन दिन पहले बखरी थाना से अमित के बारे में स्वजनों को जानकारी मिली कि वह पश्चिम बंगाल के अनाथालय कोनोर होम में है। इसके बाद माता-पिता उसे लाने के लिए यहां से गए। घर से जाने के बारे में सारी जानकारी देते हुए अमित ने बताया कि वह सोनमा प्राणपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़कर खगड़िया चला गया था। खगड़िया से कोलकाता जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। रायगंज स्टेशन पर उतरने के बाद वह पांडू मुर्मू नामक व्यक्ति के यहां करीब ढाई साल रहा। उसके कारण उनके परिवार में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। तब पांडु मुर्मू उसे चले जाने को कहा। उसके बाद वह मुर्मू की साइकिल लेकर वहां से चल दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पश्चिम बंगाल के करनदिघी थाना पहुंचा दिया। थाना में अमित अपना सारा पता बताया। थाना में दो दिन रहने के बाद थानेदार ने वहीं के कोनोर होम अनाथालय उसे भेज दिया। इसके बाद वहां के अधिकारी ने बेगूसराय पुलिस से संपर्क मेरे माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इधर तीन साल बाद पुत्र के मिलने के बाद घर में जश्न का माहौल हो गया।

chat bot
आपका साथी