निर्भय हत्याकांड में फरार महंत समेत तीन गिरफ्तार

बेगूसराय मुफस्सिल पुलिस ने शनिवार की रात खम्हार निवासी निर्भय हत्याकांड में फरार चल रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:51 PM (IST)
निर्भय हत्याकांड में फरार महंत समेत तीन गिरफ्तार
निर्भय हत्याकांड में फरार महंत समेत तीन गिरफ्तार

बेगूसराय : मुफस्सिल पुलिस ने शनिवार की रात खम्हार निवासी निर्भय हत्याकांड में फरार चल रहे महंत समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की रात भी इसी मामले में खम्हार निवासी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार खम्हार ठाकुबाड़ी के महंत श्याम बिहारी दास, खम्हार निवासी राम विनय सिंह व उसके पुत्र गुलशन कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुफस्सिल कांड संख्या 110/20 का नामजद अभियुक्त है। बीते एक मार्च 2020 को खम्हार निवासी रामसागर सिंह ने अपने पुत्र निर्भय कुमार की जहर देकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि 29 फरवरी की दोपहर अनिल कुमार सिंह उनके पुत्र को जमीन का बकाया पैसा देने के लिए बुला कर ले गया और साजिश के तहत गांव के अन्य बदमाशों के साथ मिलकर जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक मार्च 2020 को खम्हार उच्च विद्यालय के समीप एक खेत से शव बरामद किया था। हत्या के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इधर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महंत 12 वर्ष पूर्व आ‌र्म्स एक्ट मामले में जेल भी जा चुका है वहीं हाल में धार्मिक न्यास बोर्ड ने भी ठाकुरबाड़ी की संपत्ति के दुरुपयोग मामले में जांच पड़ताल की है। इस मामले में एक अन्य आरोपित रौशन कुमार अब भी पुलिस के नजरों में फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी