माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बेगूसराय। माघी पूर्णिमा को लेकर शनिवार की सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। हर हर गंगे के जयकारा के साथ सिमरिया गंगा तट झमटिया गंगा तट व गंगा राज घाट मल्हीपुर एस. कमाल नदी तट गूंजायमान रहा। पुरुष महिला व बच्चों ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा कर भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह के पाप धूल जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:33 PM (IST)
माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बेगूसराय। माघी पूर्णिमा को लेकर शनिवार की सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। हर हर गंगे के जयकारा के साथ सिमरिया गंगा तट, झमटिया गंगा तट व गंगा राज घाट मल्हीपुर एस. कमाल नदी तट गूंजायमान रहा। पुरुष, महिला व बच्चों ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा कर भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह के पाप धूल जाते हैं। जन्म जन्मान्तर के सभी कार्य सिद्ध होते हैं। आज के दिन सभी देवी देवता पृथ्वी पर आकर गंगा नदी में स्नान करते हैं।

सिमरिया घाट पर गोताखोर तैनात-

माघी पूर्णिमा को लेकर सिमरिया गंगा नदी तट पर दो मोटर बोट पर एक दर्जन गोताखोर सुबह से शाम तक तैनात दिखे। गोताखोर अनिल कुमार,भरत,जाटो, मनीष, शत्रुघ्न सहित अन्य ने बताया कि गंगा नदी तट पर मुस्तैद रहने की वजह से करीब आधा दर्जन महिलाओं व पुरुषों को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से बचाया गया। जिसके तहत जमुई निवासी भदौली देवी, बेगूसराय नौलागढ निवासी नवल सिंह सहित अन्य को डूबने से बचाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान करने के लिए नदी घाटों पर जाती दिखी। माघी पूर्णिमा को देखते हुए प्रशासन द्वारा जवानों की तैनाती की गई थी। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की और पंडितों को दान दिया। घाट पर मेला जैसा भी नजारा दिखा। काफी संख्या में अस्थायी दुकानें वहां खुल गई थी। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया गंगा घाट पर दिखी।

chat bot
आपका साथी