तीन सूने घरों में चोरों का उत्पात, 5.5 लाख नकद समेत 50 लाख के जेवर उड़ाए

बेगूसराय। विजयादशमी की शाम से लेकर देर रात तक चोरों ने जिला मुख्यालय समेत समीपवर्ती लाखो ओपी क्षेत्र में तीन सूने घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से कुल 5.5 लाख नकद समेत 750 ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:19 PM (IST)
तीन सूने घरों में चोरों का उत्पात, 5.5 लाख नकद समेत 50 लाख के जेवर उड़ाए
तीन सूने घरों में चोरों का उत्पात, 5.5 लाख नकद समेत 50 लाख के जेवर उड़ाए

बेगूसराय। विजयादशमी की शाम से लेकर देर रात तक चोरों ने जिला मुख्यालय समेत समीपवर्ती लाखो ओपी क्षेत्र में तीन सूने घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से कुल 5.5 लाख नकद समेत 750 ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद चोरों की सुराग तलाशने में जुटी है। सुराग तलाशने के लिए घटनास्थल के आसपास मोहल्ले व चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। समाचार प्रेषण तक पुलिस के हाथ खाली है।

सहजानंद नगर में खिड़की का शीशा तोड़ घुसे चोर :

शुक्रवार की शाम अज्ञात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के सहजानंद नगर वार्ड 20 निवासी दवा व पेट्रोल पंप व्यवसायी अरविद कुमार सिंह के सूने घर को निशाना बनाया। शाम पांच बजे व्यवसायी सपरिवार पुत्री को राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ाने बरौनी जंक्शन गए थे। रात 10 बजे लौटने तक चोर घटना को अंजाम दे चुके थे। चोरों ने मकान के दक्षिण हिस्से में खिड़की के ऊपर लगे शीशे को तोड़ कर घर में प्रवेश किया और आलमारी समेत अन्य जगहों से पांच लाख नकद समेत 500 ग्राम से अधिक के सोने के जेवरात उड़ा लिये। पुलिस जांच में एक खंती व दो जोड़ी चप्पल बरामद किया गया है। सर्वोदय नगर में आरपीएफ के एसआइ के घर हुई चोरी :

चोरों ने शुक्रवार की शाम ही नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी आरपीएफ के एसआइ मुकेश कुमार के सूने मकान में चोरी कर ली। मुकेश कुमार फिलहाल कोलकाता के उल्वेड़िया में पदस्थापित हैं और सर्वोदय नगर स्थित मकान में पत्नी व बच्चे समेत एक किराएदार रहते हैं। शुक्रवार को किराएदार दुर्गापूजा को लेकर अपने गांव गए थे वहीं उनकी पत्नी शाम सात बजे 200 मीटर दूर स्थित अपने मायके चली गई थी। एसआइ की पत्नी रूपम ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया और उनके बेडरूम में रखी आलमारी का लाक तोड़ कर 35 हजार नकद व पांच- सात लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात उड़ा लिये। नगर थाना पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल में जुटी है।

लाखो में ताला तोड़ जेवरात व नकदी की चोरी :

शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखो ओपी क्षेत्र के धबौली वार्ड संख्या छह निवासी रामदेव ठाकुर के पुत्र राजकुमार ठाकुर के घर का ताला तोड़कर 20 हजार नकद व करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित राजकुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की रात अपने घर और दरवाजे पर ताला लगाकर वे सपरिवार दुर्गा पूजा का मेला देखने बेगूसराय गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना लाखो पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

chat bot
आपका साथी