जोर पकड़ने लगा है भूमि सर्वेक्षण का काम

बेगूसराय क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का काम जोर शोर से चल रहा है। इसको लेकर विभागीय स्तर प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST)
जोर पकड़ने लगा है भूमि सर्वेक्षण का काम
जोर पकड़ने लगा है भूमि सर्वेक्षण का काम

बेगूसराय : क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का काम जोर शोर से चल रहा है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भूमि सर्वे शिविर लगाया गया है। इसमें कानूनगो एवं अमीन स्तर के कर्मी बैठकर रैयत द्वारा उपलब्ध जानकारी प्रपत्र दो और तीन जमा लिया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कागजात एवं दस्तावेजों की जांच करने के बाद नक्शा में खानापुर्ति एवं किश्तवार किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद रैयत को पपत्र छह एवं एलपीएम का वितरण किया जाएगा, जिसमें रैयत अपने द्वारा उपलब्ध कराए गए जानकारी और उसमें भरी गई जानकारी से मिलान कर एक समय सीमा के तहत दावा आपत्ति भी किया जा सकता है। विभागीय स्तर से भूमि सर्वे का काम तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। अमीन रिजवान अहमद ने बताया कि सभी रैयत एवं भूस्वामी को चाहिए कि सर्वे शिविर में आकर जानकारी मुहैया कराएं, ताकि सर्वे से वंचित होने से बच जाए। कावर परिक्षेत्र की जमीन का ऐसे होगा सर्वे :

सरकार के द्वारा कावर में पक्षी बिहार क्षेत्र के लिए नोटिफाइड भूमि का ब्यौरा विभागीय स्तर से उपलब्ध कराया गया है। वह कावर के नाम से ही जाएगा। रैयत का दावा किए गए प्लाट जो रेकड से मैच करेगा उसे कावर के नाम से ही चढ़ाया जाएगा। कानूनगो विशाल पंडित ने बताया कि सरकारी भूमि का मामला अमीन की अनुशंसा के आधार पर सहायक जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के स्तर से देखा जाएगा। बताते चलें कि अवैध अतिक्रमित भूमि जो भी सरकारी भूमि है, उसका सरकार के नाम से खाता का निर्माण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी