अपने हिस्से की भूमि मांगने पर भतीजे ने चाचा की गोली मार की हत्या

बेगूसराय बुधवार की रात साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत अंतर्गत सिरैया यादव टोला में गोविद उर्फ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:13 PM (IST)
अपने हिस्से की भूमि मांगने पर भतीजे ने चाचा की गोली मार की हत्या
अपने हिस्से की भूमि मांगने पर भतीजे ने चाचा की गोली मार की हत्या

बेगूसराय : बुधवार की रात साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत अंतर्गत सिरैया यादव टोला में गोविद उर्फ गोविद गोपाल ने भूमि विवाद में अपने चाचा डोमन यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामाकांत यादव की हत्या गोली मार कर दी। इलाज के दौरान हुई मौत के बाद साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। रामाकांत यादव की पत्नी के फर्द बयान पर आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबुराही ग्राम निवासी प्रकाश यादव के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की तहकीकात कर रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद में हत्या की गई है। डोमन यादव के पुत्र रामाकांत व जवाहर यादव के बीच 20-25 वर्ष पूर्व ही बंटवारा हो चुका था। जवाहर यादव अपने दबंग एवं मनबढू पुत्र गोविद गोपाल के साथ जबरन भाई रामाकांत की भूमि हड़पे हुए थे। रामाकांत बार-बार अपने हिस्से की भूमि मांगते रहे और इस दौरान कई बार पंचायत भी हुई। गोविद गोपाल ने पंच का फैसला नहीं माना जिसके बाद अंत में मामला न्यायालय पहुंच गया। इधर भतीजे द्वारा चाचा को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी और उसके बाद चाचा अपने ससुराल मथार दियारा में शरण ले लिए। इधर चाचा गांव पहुंच अपने हिस्से की भूमि की मांग कर रहे थे, जिसके बाद भतीजे ने उन्हें दो गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी