प्रबंधकारिणी समिति के गठन पर विधायक ने एचएम से किया विचार विमर्श

बेगूसराय। सावित्री उच्च विद्यालय उलाव में सोमवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने की। बैठक में स्कूलों में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें एक अनुसूचित जाति एवं एक शिक्षाविद को कमेटी में रखने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:24 PM (IST)
प्रबंधकारिणी समिति के गठन पर विधायक ने एचएम से किया विचार विमर्श
प्रबंधकारिणी समिति के गठन पर विधायक ने एचएम से किया विचार विमर्श

बेगूसराय। सावित्री उच्च विद्यालय, उलाव में सोमवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने की। बैठक में स्कूलों में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें एक अनुसूचित जाति एवं एक शिक्षाविद को कमेटी में रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक ने कहा कि समय की बचत को ध्यान में रखते हुए प्रधानाध्यापकों की यह दूसरी संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इसमें सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार अनुसूचित जाति एवं शिक्षाविद के नाम पर आपसी सहमति के आधार पर नामों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि सभी विद्यालय अपने आप में उदाहरण साबित करें, ताकि मटिहानी विधानसभा में शैक्षणिक माहौल बने। इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने मंच संचालन करते हुए प्रबंध कार्यकारिणी समिति के गठन की रूपरेखा पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर सीओ उपेंद्र मिश्र, राम संजय सिंह, मनोज सिंह के अलावा परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय की किरण देवी, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव अरविद कुमार, बेगूसराय माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव प्रेम कुमार, महेंद्रपुर की प्रधानाध्यापिका सुजाता कुमार, सिहमा की हीरा कुमार, सफापुर के अजय कुमार, उच्च विद्यालय मटिहानी के रामाश्रय ठाकुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की कंचन कुमार, सर्वोदय शाहपुर उच्च विद्यालय के राजगीर तांती, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिहमा दियारा के संजीव कुमार. लरूवारा के निहाल अख्तर, उच्च विद्यालय उच्च विद्यालय हांसपुर के रागिब इकबाल, कन्या पार्वती महिला उच्च विद्यालय के सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी