शासन-प्रशासन को दिखाया आईना, श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल

बेगूसराय। विगत कई दिनों से लगातार बारिश के कारण प्रखंड की मालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं 11 के अधिकांश घर के बाहर जलजमाव हो गया है। कच्ची सड़क भी पानी में डूब गई है। जिस कारण एक हजार से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 06:37 PM (IST)
शासन-प्रशासन को दिखाया आईना, श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल
शासन-प्रशासन को दिखाया आईना, श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल

बेगूसराय। विगत कई दिनों से लगातार बारिश के कारण प्रखंड की मालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं 11 के अधिकांश घर के बाहर जलजमाव हो गया है। कच्ची सड़क भी पानी में डूब गई है। जिस कारण एक हजार से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन द्वारा गुहार अनसुनी करने पर अब ग्रामीणों ने मुख्य सड़क तक आने जाने के लिए 300 मीटर लंबा चचरी पुल तैयार कर लिए। अनसुनी हुई फरियाद तो ग्रामीणों ने बना दिया चचरी पुल :

मालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 और 11 की आबादी 1000 से ज्यादा है। कृष्ण पासवान, अमरजीत पासवान, छटाकि पासवान, सुरेश पासवान, जगदीश पासवान, सुचित पासवान आदि ग्रामीणों का कहना है कि यहां तमाम आबादी अनुसूचित जाति की है। दोनों वार्ड को मृत चंद्रभागा नदी गांव से अलग करती है। बरसात के दिनों में लबालब पानी भर जाता है। अभी भी पानी लबालब भर गया है। इस कारण हम लोग मुख्यधारा से कट गए हैं। प्रत्येक साल छह महीने हम लोगों की यही स्थिति रहती है। विगत 10 साल से जनप्रतिनिधि से लेकर बीडीओ व डीएम साहब तक यहां सड़क निर्माण कराने की मांग की है। 500 आबादी को मुख्य सड़क से जोड़ने का निर्देश भी राज्य सरकार ने दे रखी है। सात निश्चय योजना के तहत पहले बस्तियों में सड़क बनानी थी, लेकिन नहीं बनी। प्रखंड के अधिकारी हमारी बातों को नहीं सुनते हैं। इधर काफी बारिश के कारण घर से लेकर सड़क डूब गई है। हमेशा बच्चों को खतरा बना रहता है।

मात्र पांच दिनों में तैयार कर लिया चचरी पुल :

पांच दिन पहले ग्रामीणों ने बैठक कर चंदा एकत्रित किया। फिर बांस बल्ला तार नट, बोल्ट आदि खरीद कर ग्रामीणों के श्रमदान से 300 मीटर से ज्यादा लंबा चचरी पुल बनकर तैयार हो गया। झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग घर में जलजमाव रहने के कारण चचरी पुल पर खाना बनाकर खा रहे हैं। अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी मदद तो छोड़िए देखने तक नहीं आए हैं। मालपुर की पंचायत समिति सदस्य उषा देवी का कहना है कि हमने कई बार पंचायत समिति की बैठक में यह पुल निर्माण की मांग रखी है। अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है। प्रखंड प्रमुख रंजना देवी का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनुसूचित जाति के बस्तियों को देखने तक नहीं जाते हैं। बीडीओ को यहां सात निश्चय योजना क्रियान्वयन की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द पुलिया एवं सड़क निर्माण कराना चाहिए।

कहते हैं मुखिया :

मालपुर मुखिया मनीषा देवी का कहना है कि मृत चंद्रभागा नदी में जलजमाव के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। प्रखंड या जिला स्तर से ही यहां सड़क निर्माण हो सकता है। हम लोगों ने कई बार प्रस्ताव दिया है। स्वीकृति नहीं मिली है। पुन: पहल कर यहां सड़क एवं पुलिया बनाने का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी