होली में ससुराल गया युवक अब तक नहीं लौटा घर

बेगूसराय होली के मौके पर ससुराल गया युवक अब तक घर वापस नहीं लौटा है। बुजुर्ग माता-पिता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:43 PM (IST)
होली में ससुराल गया युवक अब तक नहीं लौटा घर
होली में ससुराल गया युवक अब तक नहीं लौटा घर

बेगूसराय : होली के मौके पर ससुराल गया युवक अब तक घर वापस नहीं लौटा है। बुजुर्ग माता-पिता अपने पुत्र के घर लौटने की बाट जोह रहे हैं। मंझौल ओपी क्षेत्र की मंझौल पंचायत-चार वार्ड संख्या सात निवासी विश्वनाथ सिंह ने मंझौल पुलिस को आवेदन देकर अपने पुत्र भविष्य कुमार को ढूंढने की गुहार लगाई थी। परंतु, अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार, सिउरी निवासी भविष्य कुमार की शादी बेगूसराय के सिघौल ओपी क्षेत्र के पचंबा निवासी बलराम सिंह की पुत्री अंशु प्रिया के साथ इसी साल 21 फरवरी को हुई थी। होली के अवसर पर ससुराल वालों के बुलावा पर भविष्य कुमार अपने शाला जयशंकर के साथ 27 मार्च को ससुराल पचंबा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। घर आने में विलंब होने पर उन्होंने अपने पुत्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क करना चाहा। परंतु, उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। तब उन्होंने अपनी बहू को फोन लगाकर बेटे की जानकारी ली तब बताया कि वह यहां नहीं है। वे पटना इलाज के लिए गए हैं। जब घर आने की बात पूछी तो बताया गया कि वह दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे। इस वाकया के बाद पीड़ित पिता 13 अप्रैल को मंझौल ओपी पुलिस एवं 27 अप्रैल को सिघौल ओपी पुलिस को भी जानकारी दी। करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी जब पुत्र घर नहीं लौटा तब पिता को किसी अनहोनी का डर सताने लगा। भविष्य कुमार रामचरित्र सिंह महाविद्यालय, मंझौल में आउटसोर्सिंग पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

chat bot
आपका साथी