सरकार के आदेश का पहले दिन ही प्रखंड कार्यालय में दिखने लगा असर

बेगूसराय। कोरोना के जिले में तीव्र गति से फैलाव होने के बाद प्रशासनिक आदेश पर छौड़ाही प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्कूल कोचिग सब बंद हैं। जिस कारण शनिवार को प्रखंड कार्यालय सुनसान रहा। अन्य कार्यालय में भी इक्के दुक्के आदमी ही नजर आए। वहीं जनता दरबार में अधिकारी और फरियादी द्वारा कोरोना से बचाव के प्रति बेपरवाही देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:23 PM (IST)
सरकार के आदेश का पहले दिन ही प्रखंड कार्यालय में दिखने लगा असर
सरकार के आदेश का पहले दिन ही प्रखंड कार्यालय में दिखने लगा असर

बेगूसराय। कोरोना के जिले में तीव्र गति से फैलाव होने के बाद प्रशासनिक आदेश पर छौड़ाही प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्कूल कोचिग सब बंद हैं। जिस कारण शनिवार को प्रखंड कार्यालय सुनसान रहा। अन्य कार्यालय में भी इक्के दुक्के आदमी ही नजर आए। वहीं जनता दरबार में अधिकारी और फरियादी द्वारा कोरोना से बचाव के प्रति बेपरवाही देखी गई।

छौड़ाही ओपी में आयोजित जनता दरबार में नहीं दिखा कोरोना नियम का पालन

छौड़ाही ओपी परिसर में प्रशासन द्वारा आम लोगों को प्रखंड मुख्यालय में प्रवेश नहीं देने के निर्देश की अवहेलना करते हुए जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसमें दर्जनभर फरियादी की फरियाद सीआइ सुरेंद्र कुमार सुन रहे हैं। सीआइ साहब मास्क मुंह में लगाए हैं लेकिन नाक पर नहीं। राजस्व कर्मचारी भी मास्क गले में लटकाए हुए हैं। दो फरियादी मास्क लगाए हुए थे। अन्य फरियादी बिना मास्क के हीं खड़े थे।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय दोपहर 1:30 बजे : आदर्श प्रखंड सह अंचल कार्यालय छौड़ाही का मुख्य द्वार बंद है। परंतु, ताला नहीं लगा था। बाहर बरामदे पर दो महिलाएं एक बच्चे के साथ बैठी थी। कर्मचारियों की चार पांच बाइक बाहर खड़ी है। इसके अलावा बाहर एक भी आदमी नजर नहीं आए। कार्यालय के अंदर भी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी ही मौजूद हैं। बाहर बैठी महिला उषा देवी मनोरमा देवी बोलीं आवश्यक काम से आवेदन देने आए थे। भीतर घुसने नहीं दिया इसलिए बाहर बैठे हैं।

आरटीपीएस काउंटर दोपहर 2:00 बजे : छौड़ाही प्रखंड कार्यालय के बाहरी हिस्से में आरटीपीएस काउंटर बना है। तीन दिन पहले तक यहां सैकड़ों लोग अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़े धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे थे। आज काउंटर तो खुला था, लेकिन एक भी आदमी यहां नजर नहीं आए एकदम सन्नाटा पसरा था।

पीएचसी छौड़ाही दोपहर 2:10 बजे : छौड़ाही पीएचसी में आज कोरोना टीकाकरण महाअभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मी काफी सजग सतर्क हैं। टीकाकरण को आ रहे इच्छुक लोगों को तुरंत टीका दिया जा रहा है। दूसरी तरफ आज पीएचसी में बंध्याकरण शिविर भी आयोजित है। जिस हेतु दर्जनों महिलाएं पीएससी पहुंची हुई हैं।

chat bot
आपका साथी