हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय। सोमवार को परिहारा गांव में दुर्गा पूजा के लिए गेट बनाने के दौरान एक टेंट मिस्त्री 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:33 PM (IST)
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट मिस्त्री गंभीर रूप से घायल
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय। सोमवार को परिहारा गांव में दुर्गा पूजा के लिए गेट बनाने के दौरान एक टेंट मिस्त्री 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। टेंट मिस्त्री सलौना गांव निवासी सागर साह के 25 वर्षीय पुत्र विजय कुमार साह बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजय थाना क्षेत्र के डरहा गांव के गंगा डीजे साउंड एंड टेंट में दैनिक मजदूर था। उसने दुर्गा पूजा के लिए परिहारा स्थित दुर्गा स्थान की साज सज्जा का काम लिया था। इसी क्रम में बखरी-खगड़िया मुख्य पथ में परिहारा चौक के समीप गेट के निर्माण का काम चल रहा था। वहीं से 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार गुजरा है। वह अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तार में अवरोधक के रूप में फाइबर चढ़ा हुआ था, जिससे मिस्त्री निश्चित होकर काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त फाइबर कहीं से कटा-फटा होगा, जिससे मिस्त्री उसकी चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की स्थिति में आ गया और गेट के लिए बांधे गए बांस बल्ले के सहारे झूल गया। साथियों के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया एवं बखरी पीएचसी लाया गया, परंतु उसकी हालत को देख उसे बेगूसराय भेज दिया गया, जहां से उसे तुरंत पटना रेफर कर दिया गया।

मालूम हो कि युवक शादीशुदा है और परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री है। बता दें कि कोविड महामारी के कारण दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रशासन की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बावजूद इसके अधिकांश दुर्गा मंदिरों में भव्य पूजा पंडाल और गेट का निर्माण का कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी