एक साथ दो घरों का चिराग बुझने से शोक में डूबा तेघड़ा

बेगूसराय। तेयाय ओपी क्षेत्र के मुसहरी चौर में पानी से भरे गड्ढे में सोमवार की सुबह दो बालक के एक साथ डूबने से मौत हो गई। मौत से दो घरों का चिराग एक साथ बुझ गया। पहचान गौरा- दो पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी फूदो राय के 15 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व रंजीत राय के 10 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार के रूप में की गई। रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST)
एक साथ दो घरों का चिराग बुझने से शोक में डूबा तेघड़ा
एक साथ दो घरों का चिराग बुझने से शोक में डूबा तेघड़ा

बेगूसराय। तेयाय ओपी क्षेत्र के मुसहरी चौर में पानी से भरे गड्ढे में सोमवार की सुबह दो बालक के एक साथ डूबने से मौत हो गई। मौत से दो घरों का चिराग एक साथ बुझ गया। पहचान गौरा- दो पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी फूदो राय के 15 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व रंजीत राय के 10 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार के रूप में की गई। रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे थे।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सोमवार की सुबह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर की दूर चौधरायन पोखरा के पास खेल रहे थे। घटनास्थल के समीप बंद चिमनी के गड्ढे पानी से भरा है। खेलने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन करने पर दोनों शव गड्ढे से निकाला गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से संपूर्ण इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तेयाय ओपी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही तेयाय ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की अपने माता-पिता का एकमात्र संतान था। वह छह बहनों के बीच अकेला भाई था। वहीं प्रिस दो बहनों के बीच एक भाई था। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन बना था। घटना की सूचना पर तेघड़ा सीओ परमजीत सिरमौर घटनास्थल पर पहुंचे एवं दोनों पीड़ित परिवार को तत्काल 20-20 हजार रुपये का चेक उपलब्ध कराया। सीओ ने आपदा से मिलने वाली सहायता भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी