घर के मलबे में दबने से किशोरी घायल

बेगूसराय थाना क्षेत्र की भीखमचक पंचायत के वार्ड संख्या पांच रामचंद्रपुर गांव में रविवार को घ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:28 PM (IST)
घर के मलबे में दबने से किशोरी घायल
घर के मलबे में दबने से किशोरी घायल

बेगूसराय : थाना क्षेत्र की भीखमचक पंचायत के वार्ड संख्या पांच रामचंद्रपुर गांव में रविवार को घर की दीवार गिर जाने से दीवार के नीचे दब कर एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान स्थानीय मोहन राय की 15 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गई। घटना के पश्चात ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे किशोरी को बाहर निकालकर स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण सह पूर्व सरपंच सुरेश राय ने बताया कि पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश से गांव में पानी जमा हो गया है। पानी जमा होने से रामरूप राय की मिट्टी का घर गिर जाने से उनके पड़ोसी मोहन राय की पुत्री नंदनी कुमारी मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसका उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर हल्की बारिश के बावजूद आवासीय इलाके में पानी जमा हो जाता है। इससे घर गिरने की घटनाएं हो रही है। इस संबंध में आस पड़ोस में बंद पड़े नाला अथवा पुलिया खुलवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय बछवाड़ा में आवेदन पत्र दिया गया था। परंतु, अधिकारियों के द्वारा उस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिए जाने से आवासीय इलाके में हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जा रहा है। इससे घर गिरने की घटनाएं हो रही है। इस संबंध में बीडीओ पूजा कुमारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, परंतु उनका पक्ष नहीं मिल सका। घर गिरने से हुई नुकसान के संबंध में पूछे जाने पर सीओ नेहा कुमारी ने बताया कि संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अवलोकन के पश्चात ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

भारी बारिश में दीवार ध्वस्त होने से महिला दबकर घायल

बेगूसराय : छौड़ाही ओपी क्षेत्र की नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड नंबर 11 में रविवार की दोपहर भारी बारिश से एक घर की दीवार ध्वस्त हो गई। इसकी चपेट में आकर रास्ते से जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज निकटवर्ती रोसड़ा शहर स्थित अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 10 घंटे से रुक रुक कर भारी बारिश हो रही है। नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी बिजली यादव की पत्नी अमिता देवी किसी कार्य से रास्ते से गुजर रही थी। तभी भोला यादव का खपरैल मकान भारी बारिश का दवाब नहीं झेल सका और भरभरा कर गिर गया। जब तक अनीता देवी संभलती तब तक दीवार की चपेट में आ गईं। जोरदार आवाज पर ग्रामीण दौड़ कर वहां पहुंचे तो महिला की आवाज सुन मलबा हटाया और दबी महिला को बाहर निकाला। घायल महिला का हाथ और पैर टूट गया था। बेहोशी में वह कराह रही थी। ग्रामीणों ने आनन-फनन में इलाज के लिए पीएचसी छौड़ाही ले गए, परंतु गंभीर स्थिति देख उनका इलाज नहीं हो पाया। घायल महिला को रोसड़ा शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी