कर्ज लेकर राष्ट्रीय शूटिग में सुमन ने जीता गोल्ड, खम्हार के प्रत्युष ने जीता सिल्वर

बेगूसराय। महंगे खेलों में शामिल शूटिग के शौक ने एक खिलाड़ी को कर्ज लेकर खेलने पर मजबूर कर दिया। खिलाड़ी ने भी जमकर मेहनत की और उसमें सफल भी हुए। विगत 10-30 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिग चैंपियनशिप में बेगूसराय के इनियार गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सुमन कुमार ने बेगूसराय राइफल संघ की ओर से बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड मेडल जीता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:56 PM (IST)
कर्ज लेकर राष्ट्रीय शूटिग में सुमन ने जीता गोल्ड, खम्हार के प्रत्युष ने जीता सिल्वर
कर्ज लेकर राष्ट्रीय शूटिग में सुमन ने जीता गोल्ड, खम्हार के प्रत्युष ने जीता सिल्वर

बेगूसराय। महंगे खेलों में शामिल शूटिग के शौक ने एक खिलाड़ी को कर्ज लेकर खेलने पर मजबूर कर दिया। खिलाड़ी ने भी जमकर मेहनत की और उसमें सफल भी हुए। विगत 10-30 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिग चैंपियनशिप में बेगूसराय के इनियार गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सुमन कुमार ने बेगूसराय राइफल संघ की ओर से बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड मेडल जीता है।

सुमन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गुजरात राइफल संघ के सेक्रेटरी एवं इंडिया शूटिग टीम के कोच ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले भी उन्होंने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। सुमन कहते हैं कि यह खेल काफी महंगा है, परंतु, शौक और लगन के कारण वे और उनके पिता निरंतर कर्ज लेकर उन्हें प्रतियोगिता में भागीदारी दिलाते रहे हैं। अब उनसे और उनके घर वालों से पैसे जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री, सांसद, खेल मंत्री व स्थानीय विधायकों से उन्होंने मदद की अपील की है, ताकि वे ओलंपिक में देश के लिए मेडल हासिल कर सकें। वहीं, दूसरी ओर जूनियर वर्ग में खम्हार गांव निवासी डा. अजय कुमार एवं डा. करुणा कुमारी के पुत्र प्रत्यूष कुमार का 50 मीटर प्रोन इवेंट में राष्ट्रीय खेल के लिए चयन हुआ है। पिछले वर्ष 10 मीटर में भी प्रत्यूष कुमार राष्ट्रीय के लिए चयनित हुए थे, तथा स्टेट व जोनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किये थे। सुमन ने कहा कि उनकी सफलता में जिला राइफल संघ के सेक्रेटरी विनोद मस्करा, बरौनी राइफल क्लब के सेक्रेटरी राजा राम राय एवं अध्यक्ष एसपी अवकाश कुमार एवं आ‌र्म्स मजिस्ट्रेट से उन्हें काफी सहयोग मिला है।

chat bot
आपका साथी