पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने की वटवृक्ष की पूजा

बेगूसराय ज्येष्ठ अमावस्या को वट-सावित्री पूजनोत्सव पौराणिक काल से मनाया जा रहा है। इस अवसर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:38 PM (IST)
पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने की वटवृक्ष की पूजा
पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने की वटवृक्ष की पूजा

बेगूसराय : ज्येष्ठ अमावस्या को वट-सावित्री पूजनोत्सव पौराणिक काल से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा विधि-विधान के साथ से की। इस पूजन को लेकर महिलाएं सुबह से ही सोलहों श्रृंगार कर सिर पर कलश हाथ में पूजन सामग्री से सजी डाली, बांस से निर्मित पंखा, प्रसाद आदि लेकर मिथिलांचल गीत गाते हुए अन्य महिलाओं के संग वट वृक्ष के पास पहुंची जहां पंडितों व बुजुर्ग महिलाओं के निर्देशन में पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घ जीवन की कामना की।

वीरपुर : प्रखंड क्षेत्र के नौला, गारा, मखवा, बदिया डीह, मुजफरा, वीरपुर, खरमौली, जगदर, मुरादपुर, पर्रा, लक्ष्मीपुर सहित विभिन्न गांवों में नव विवाहित एवं सुहागिन महिलाओं ने नए परिधानों में सजधज कर माथे पर कलश लेकर मांगलिक गीत गाते हुए वट वृक्ष की पूजा की एवं पति की दीर्घायु होने की कामना की।

नावकोठी : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुहागिन महिलाएं पवित्र सरोवर में स्नान कर सज धज कर वट वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि वटवृक्ष पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवता का निवास है।

गढ़पुरा : प्रखंड के गढ़पुरा, मालीपुर, कोरैय, कोरियामा, रजौड़, दुनही, कुम्हारसो, सोनमा एवं मौजी हरिसिंह पंचायत वट सावित्री के गीतों से गुंजायमान होते रहा है। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजा की एवं प्रसाद का वितरण किया।

बखरी : बखरी प्रखंड क्षेत्र के परिहारा, राटन, लौछे, बगरस रामपुर, मक्खाचक आदि गांवों में गुरुवार को सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा अर्चना की। महिलाएं पूजा अर्चना के बाद कच्चा धागा बांध कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। इस दौरान पंडितों द्वारा सावित्री सत्यवान की कथा भी सुनाई गई।

साहेबपुर कमाल : पति की दीर्घायु होने को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को श्रद्धा पूर्वक वट सावित्री की पूजा की। इस अवसर पर महिलाओं ने दिन भर नमक विहीन भोजन एवं नव विवाहिता ने दिन भर उपवास रखा।

मंसूरचक : गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने कच्चा धागा को वट वृक्ष पर लपेटकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने निर्जला उपवास कर सुहाग पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुहागिनों ने व्रत एवं पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के संजात महाविद्यालय के पास स्थित बरगद पेड़ एवं अतरुआ गांव स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में स्थित बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु की कामना की।

बलिया : बलिया एवं डंडारी में सुहागिनों ने अपने अखंड सुहाग के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। घरों में भी बरगद की टहनी लगाकर सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना की। महिलाएं पूजा कर घर पहुंचकर अपने पति की पूजा की और पंखा झेलकर प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया।

बछवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रख वट वृक्ष की निष्ठा पूर्वक पूजा अर्चना कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

खोदावंदपुर : सुहागिन महिलाएं वट सावित्री को लेकर मेघौल, मलमल्ला, बाड़ा, खोदावंदपुर, सागी, बेदुलिया, फफौत, बरियारपुर, नारायणपुर, मोहनपुर, दौलतपुर, चलकी आदि गांवों में उत्सवी माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी