पुलिस के लिए पहेली बनी सुभाष की मौत

बेगूसराय शनिवार की रात चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत स्थित औरेय गांव में स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:52 PM (IST)
पुलिस के लिए पहेली बनी सुभाष की मौत
पुलिस के लिए पहेली बनी सुभाष की मौत

बेगूसराय : शनिवार की रात चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत स्थित औरेय गांव में संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से बिदेश्वरी यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव की मौत हो गई। यह घटना पुलिस के लिए पहेली बनी है। स्थानीय लोग जहां इसे खुदकुशी करार दे रहे हैं वहीं स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि गोली कनपटी में लगी है। साढे नौ बजे रात में बाइक से घर लौटने के बाद लोगों ने गोली की आवाज सुनी और जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो, उसका शव सीढी के पास गिरा था। घटना के समय उसके माता पिता घर से दूर स्थित डेरा पर गए थे। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

हर पहलु की हो रही जांच : पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप तो दिया है लेकिन पुलिस के समक्ष खुदकुशी व हत्या को लेकर पहेली बनी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्वजनों के बयान तथा पुलिस द्वारा वैज्ञानिक जांच व अनुसंधान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने खुदकुशी की है या किसी ने गोली मार उसकी हत्या की है। हालांकि अधिकांश ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष खुदकुशी की बात कही है और गांव में खुदकुशी की चर्चा भी जोरों पर है।

खामोश है स्वजन, कई सवाल का नहीं मिला जवाब : घटना के बाद से ही मृतक के स्वजन खामोश हैं। स्वजनों ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। अब सवाल यह है कि अगर उसने खुदकुशी की है तो हथियार कहां है। युवक जब घर लौटा तो घर का दरवाजा किसने खोला और गोली मृतक के सिर में ही फंसा है तो नजदीक से गोली कैसे मारी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया घटनास्थल व कई बिदुओं का अवलोकन करने के बाद भी अभी कुछ कहना मुश्किल है। मामले के अनुंसधान के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी