आठवें दिन भी हड़ताल जारी, प्राइवेट मजदूरों से सफाई का प्रयास विफल

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा आहूत हड़ताल बेगूसराय में आठवें दिन भी जारी रही। लगातार आठ दिन की हड़ताल से जहां शहर की नारकीय स्थिति बनी है वहीं मोहल्लों की गलियों से लेकर हाइवे किनारे तक कचरा का अंबार लगा है हालांकि पटना में कर्मचारी नेताओं के शिष्टमंडल के साथ वार्ता के सकारात्मक परिणाम निकलने के आसार से हड़ताल समाप्ति के कयास लग रहे हैं लेकिन स्थानीय कर्मचारी नेताओं ने महासंघ के निर्देश के तहत अगली रणनीति तय करने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:39 PM (IST)
आठवें दिन भी हड़ताल जारी, प्राइवेट मजदूरों से सफाई का प्रयास विफल
आठवें दिन भी हड़ताल जारी, प्राइवेट मजदूरों से सफाई का प्रयास विफल

बेगूसराय। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा आहूत हड़ताल बेगूसराय में आठवें दिन भी जारी रही। लगातार आठ दिन की हड़ताल से जहां शहर की नारकीय स्थिति बनी है वहीं मोहल्लों की गलियों से लेकर हाइवे किनारे तक कचरा का अंबार लगा है, हालांकि पटना में कर्मचारी नेताओं के शिष्टमंडल के साथ वार्ता के सकारात्मक परिणाम निकलने के आसार से हड़ताल समाप्ति के कयास लग रहे हैं, लेकिन स्थानीय कर्मचारी नेताओं ने महासंघ के निर्देश के तहत अगली रणनीति तय करने की बात कही है।

प्राइवेट मजदूरों से सफाई का प्रयास विफल :

शहर में जगह-जगह लगे कचरा उठाव के लिए मंगलवार की सुबह नगर निगम प्रशासन ने प्राइवेट मजदूरों से सफाई कराने का प्रयास किया। ट्रैफिक चौक व कचहरी रोड में प्राइवेट मजदूरों को लगाए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मी मौके पर पहुंच गए और मजदूरों से हड़ताल के समर्थन में काम बंद करने की अपील की। मौके पर हाइवोल्टेज ड्रामा होने के बाद प्राइवेट सफाइकर्मियों ने सफाई काम बंद कर दिया। इस संबंध में नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने सफाई कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इधर मंगलवार को भी हड़ताली कर्मियों ने शहर में जुलूस की शक्ल में घूम-घूम कर अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मलिक ने बताया कि निगमकर्मी उच्च न्यायालय के निर्देश व निर्णय का सम्मान करते हैं और महासंघ के निर्देश के तहत राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी