जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है खेल : डीएम

बेगूसराय। स्मृति शेष रामनंदन सिंह की पुण्यतिथि पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ एवं स्पोर्टिंग क्लब बीहट द्वारा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के मैदान में आयोजित 47वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:59 PM (IST)
जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है खेल : डीएम
जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है खेल : डीएम

बेगूसराय। स्मृति शेष रामनंदन सिंह की पुण्यतिथि पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ एवं स्पोर्टिंग क्लब बीहट द्वारा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के मैदान में आयोजित 47वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

डीएम ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन के साथ-साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को ऊर्जा एवं जोश से खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने दर्शकों एवं खिलाड़ियों को कोरोना के प्रति सचेत करते हुए कहा मास्क एवं कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की।

निवर्तमान मेयर सह जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखता है। हमारा सौभाग्य है कि ऐसे आयोजन की मेजबानी का हमें अवसर मिला है। बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने कहा कि बेगूसराय में बीहट खेल और सांस्कृतिक विधा की गौरवशाली धरती है। उन्होंने खिलाड़ियों के विकास के लिए बीहट में एक इंडोर स्टेडियम की जरूरत बताई। आगत अतिथियों का स्वागत जदयू के जिला महासचिव अरुण कुमार गांधी, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार टूना, सुनील कुमार, रामविलास सिंह, रामसागर सिंह नेताजी, संजय सिंह के द्वारा किया गया। संचालन डा. कुंदन कुमार ने किया।

इस मौके पर आरएन सिंह स्मृति सम्मान बरौनी के सीओ सुजीत सुमन को दिया गया। वहीं अस्वस्थता की वजह से नहीं आ सके पूर्व सांसद रामजीवन सिंह को संघ की ओर से उन्हें यह सम्मान उनके पैतृक आवास पर जाकर दिया जाएगा। मौके पर प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार अमर, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, एनटीपीसी बरौनी के मानव संसाधन अधिकारी महताब आलम, दिनकर शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी