एसपी ने नावकोठी थाना का किया निरीक्षण

नावकोठी बेगूसराय। पुलिस कप्तान बेगूसराय अवकाश कुमार ने गुरुवार को नावकोठी थाना एवं पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना एवं अंचल निरीक्षक कार्यालय के सभी अभिलेखों का थाना कार्यालय में गहन निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:25 AM (IST)
एसपी ने नावकोठी थाना का किया निरीक्षण
एसपी ने नावकोठी थाना का किया निरीक्षण

नावकोठी ,बेगूसराय। पुलिस कप्तान, बेगूसराय अवकाश कुमार ने गुरुवार को नावकोठी थाना एवं पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना एवं अंचल निरीक्षक कार्यालय के सभी अभिलेखों का थाना कार्यालय में गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं पुलिस निरीक्षक रामस्वार्थ पासवान को कांड से संबंधित बारीकियों की जानकारी दी। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाकर सघन छापेमारी का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कांड से संबंधित थाना के सभी अभिलेखों, विधि व्यवस्था, लंबित केस, फरारी वारंटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अभिलेख तथा थाना के सभी पंजी को अद्यतन करने का भी निर्देश दिया। शराब तस्कर, पेशेवर अपराधी, वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित करने का भी निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के सभी आवश्यक पंजी अभिलेख तथा उनके द्वारा कांडों में किए गए सुपरविजन पर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। मौके पर बखरी डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन वर्क का हिस्सा था। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामस्वार्थ पासवान, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, विष्णु कुमार, महेश कुमार, जुल्फीकार अली, पुलिस बल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी