ससुराल में दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत

बलिया बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव ससुराल आए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक मुंगेर के इटहरी निवासी पंकज सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार बताया जाता है। प्रिस का विवाह चार वर्ष पूर्व बलिया के भगतपुर गांव में विवेकानंद राय उर्फ घूरन की पुत्री लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसे दो वर्ष का एक पुत्र भी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह पत्नी की विदागरी कराने दो दिन पूर्व आया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST)
ससुराल में दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत
ससुराल में दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत

बलिया, बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव ससुराल आए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक मुंगेर के इटहरी निवासी पंकज सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार बताया जाता है। प्रिस का विवाह चार वर्ष पूर्व बलिया के भगतपुर गांव में विवेकानंद राय उर्फ घूरन की पुत्री लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसे दो वर्ष का एक पुत्र भी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह पत्नी की विदागरी कराने दो दिन पूर्व आया था।

घटना के संबंध में मृतक के ससुर विवेकानंद राय ने बताया कि रविवार की सुबह प्रिस के सर में तेज दर्द हुई इसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना उन्होंने अपने समधी पंकज सिंह को दी। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक के ससुर के मिले आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज किया गया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी एवं मैके वाले का रो रोकर हाल बेहाल है।

chat bot
आपका साथी