बखरी के विजयलख गांव में पुत्र ने पिता को मारी गोली, जख्मी

बेगूसराय रविवार की रात थाना क्षेत्र के विजयलख गांव में एक कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद में पि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:02 PM (IST)
बखरी के विजयलख गांव में पुत्र ने पिता को मारी गोली, जख्मी
बखरी के विजयलख गांव में पुत्र ने पिता को मारी गोली, जख्मी

बेगूसराय : रविवार की रात थाना क्षेत्र के विजयलख गांव में एक कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद में पिता को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली लगने से घायल पिता का इलाज पटना में चल रहा है, जबकि घटना के बाद से पुत्र फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन गांव के ओमी यादव की दूसरी पत्नी का अपनी सास से झगड़ा और गाली-गलौज हुआ था। शाम में पति के घर आने पर पत्नी ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी उसे दी। सूत्र बताते हैं कि इसी बात से नाराज ओमी ने मां के साथ मारपीट की। उस समय ओमी के पिता पंजाबी यादव घर से बाहर थे। घटना से वह काफी नाराज हो गए। घर आने पर पिता पंजाबी ने पत्नी के साथ मारपीट की कैफियत बेटे से पूछी। इसी बात को लेकर दोनों पिता पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर बेटे की इस हरकत से खफा पंजाबी ने पुत्र को धक्का दे दिया। इससे आक्रोशित पुत्र ने पिता को जमीन पर पटक कर गोली मार दी। गोली पंजाबी के पंजरे में लगी है। घटना का कारण ओमी की दूसरी शादी को बताया जा रहा है। वह पहले से ही शादीशुदा और बाल बच्चेदार है।

सूत्र बताते हैं कि ओमी ने करीब पांच महीना पूर्व अंतरजातीय विवाह किया था। इससे परिवार के लोग खफा थे। परिवार की नाराजगी को देखते हुए वह घर से बाहर रह रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह दूसरी पत्नी को लेकर आया और घर में रहने लगा। इधर पिता का कहना था कि ओमी की ब्याहता पत्नी ही घर में रहेगी। वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर से निकल जाए। इसी बात को लेकर घर में कलह चल रहा था। बहरहाल पुलिस तहकीकात में जुट गई है। परंतु, फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा ने बताया कि अभी तक घायल पिता का बयान नहीं हो सका है। बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी