धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा सिमरिया धाम : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। सेवा समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को गंगा महाआरती का आयोजन सिद्धपीठ मां काली धाम में स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुवाई में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:36 PM (IST)
धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा सिमरिया धाम : गिरिराज सिंह
धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा सिमरिया धाम : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। सेवा समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को गंगा महाआरती का आयोजन सिद्धपीठ मां काली धाम में स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुवाई में किया गया। इस महाआरती में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार, विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, कुंदन भारती, सुमित सन्नी, रविन्द्र ब्रह्मचारी सहित अन्य के द्वारा मंत्रोच्चार के बाद गंगा महाआरती किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गंगा को अविरल रखने एवं सिमरिया धाम को विकसित करने को लेकर काम किया जा रहा है। अतिशीघ्र सिमरिया धाम को विकसित किया जाएगा। कहा कि गंगा हमारी मां है। इनको स्वच्छ रखने की जरूरत है। सिमरिया धाम विकसित हो जाने के बाद धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि मिथिला की पवित्र स्थली सिमरिया धाम अनादिकाल से कुंभ स्थली के रूप में स्थापित था। सिमरिया धाम को विकसित करने के साथ साथ कुंभ स्थल के रूप में विकसित किया जाए। एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि गंगा समग्र विकास समिति लगातार गंगा नदी को स्वच्छ अविरल प्रवाह को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही गंगा की महत्ता एवं सिमरिया धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लगातार बिहार व केंद्र सरकार से बातचीत हो रही है। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा सिमरिया धाम के विकसित होने से बेगूसराय जिला सहित बिहार में धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। जिससे बेगूसराय जिला आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। मौके पर रामजी झा, सुमित सन्नी, संतोष रंजन राय,कुंदन भारती सहित अन्य मौजूद थे। बताते चलें की झमाझम बारिश के कारण महाआरती गंगा किनारे आयोजित नहीं होकर सिद्धपीठ मां काली धाम में गंगा के मुहाने पर आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी