कोविड काल में मरीजों की सेवा करने से डॉक्टरों का बढ़ा मान : सिविल सर्जन

बेगूसराय। मरीजों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसका निर्वहन चिकित्सक कोविड काल में भी बखूबी कर रहे हैं। कोविड काल में मरीजों के अपने स्वजन निकट आने से भयभीत हो रहे थे वैसी परिस्थिति में चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर मरीजों की सेवा और जान बचाने में लगे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:17 PM (IST)
कोविड काल में मरीजों की सेवा करने से डॉक्टरों का बढ़ा मान : सिविल सर्जन
कोविड काल में मरीजों की सेवा करने से डॉक्टरों का बढ़ा मान : सिविल सर्जन

बेगूसराय। मरीजों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसका निर्वहन चिकित्सक कोविड काल में भी बखूबी कर रहे हैं। कोविड काल में मरीजों के अपने स्वजन निकट आने से भयभीत हो रहे थे, वैसी परिस्थिति में चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर मरीजों की सेवा और जान बचाने में लगे रहे। इसके कारण चिकित्सकों का देश ही नहीं विश्व में मान बढ़ा है। उक्त बातें सिविल सर्जन डा. विनय कुमार झा ने बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ एवं सदर अस्पताल बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित डाक्टर्स डे समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इसकी अध्यक्षता सीएस डा. वी के झा ने की। मंच संचालन डा. रामरेखा ने किया।

समारोह के प्रथम सत्र में कोविड-19 में चिकित्सीय धर्म का पालन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले डाक्टरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दूसरे सत्र में डा. वीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ समारोह शुरू हुआ। इस अवसर पर पूर्व निदेशक हरिनारायण सिंह, सिविल सर्जन विनय कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष डा. हरेराम कुमार, डा. एसएस राय, डा. राम प्रवेश प्रसाद, डा. एके सिंह, डा. प्रमोद कुमार सिंह एवं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डा रामरेखा को शॉल, माला, स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। मौके पर डा. शशि प्रभा, डा. अरुण, डा. विधानचंद्र, डा. अखिलेश, डा. गोपाल मिश्रा, डा. विनोद कुमार शर्मा, डा. संजय, डा. राजू, डा. मनमोहन, डा. अदिति, डा. पूनम, डा. आशा, डा. भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश चंद्र के अलावा स्वास्थ्य कर्मी एवं डीएचएस कर्मी उपस्थिति थे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डा. ब्रजेश कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी