24 सदस्यीय बिहार बाल बैडमिटन टीम का चयन

बेगूसराय। जिला बाल बैडमिटन संघ ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में बिहार बाल बैडमिटन टीम के चयन के लिए एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की। चयन प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 126 पुरुष व महिला खिलाड़ी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:49 PM (IST)
24 सदस्यीय बिहार बाल बैडमिटन टीम का चयन
24 सदस्यीय बिहार बाल बैडमिटन टीम का चयन

बेगूसराय। जिला बाल बैडमिटन संघ ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में बिहार बाल बैडमिटन टीम के चयन के लिए एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की। चयन प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 126 पुरुष व महिला खिलाड़ी शामिल हुए। इसका उद्घाटन बिहार राज्य बाल बैडमिटन संघ के सचिव गौरी शंकर व मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यपक रंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर किलकारी बाल केंद्र की संयोजक अनुपमा सिंह, किलकारी के को-आर्डिनेटर कुणाल सिंह, मुख्य चयनकर्ता रंजन कुमार गुप्ता, बादल कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार व विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव विकास कुमार ने किया।

एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 24 सदस्यीय संभावित बिहार पुरुष व महिला टीम की घोषणा करते हुए बैडमिटन संघ के संयुक्त सचिव-सह- मुख्य चयनकर्ता रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित बिहार टीम गंगटोक (सिक्किम) में आगामी 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाली आल इंडिया बाल बैडमिटन प्रतियोगिता ( पुरुष व महिला ) में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है। पुरुष वर्ग में अंकित कुमार शर्मा, सूरज कुमार (नवगछिया), राहुल कुमार (सिवान), सोनू कुमार बैठा (दरभंगा), कुंदन कुमार, राहुल कुमार ( किलकारी), अभिषेक कुमार, राहुल कुमार (बेगूसराय), सागर राज (मुंगेर), आदित्य राज (भागलपुर), राजा कुमार (किलकारी), अनिकेत कुमार (वैशाली)। सुरक्षित में उज्ज्वल कुमार (सिवान), छोटू कुमार (बेगूसराय) शामिल है।

महिला टीम में प्रिया सिंह, निधी कुमारी (वैशाली), साक्षी (सारण), युक्ता रानी, पूनम कुमारी, कोमल कुमारी (बेगूसराय), चांदनी कुमारी, पिकी कुमारी (किलकारी), रौशनी कुमारी (मुंगेर), मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी (दरभंगा), नेहा कुमारी (सारण) व सुरक्षित में नेहा कुमारी (दरभंगा), अनिता कुमारी (मुंगेर) शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी