बरौनी जंक्शन की अव्यवस्था देख बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र ट्रेन रूट से दिल्ली से बरौनी जंक्शन पहुंचे। यहां जंक्शन परिसर में जलजमाव देख आक्रोशित हो गए। आलम यह था कि तुरंत उन्होंने इस बाबत डीआरएम सोनपुर से मोबाइल पर बात कर अभियंताओं एवं अधिकारियों की टीम बरौनी भेजने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:21 PM (IST)
बरौनी जंक्शन की अव्यवस्था देख बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज
बरौनी जंक्शन की अव्यवस्था देख बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र ट्रेन रूट से दिल्ली से बरौनी जंक्शन पहुंचे। यहां जंक्शन परिसर में जलजमाव देख आक्रोशित हो गए। आलम यह था कि तुरंत उन्होंने इस बाबत डीआरएम सोनपुर से मोबाइल पर बात कर अभियंताओं एवं अधिकारियों की टीम बरौनी भेजने को कहा। रविवार को दिल्ली जाने के क्रम में शाम छह बजे रेलवे के पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ बरौनी रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय मीटिग कर बरौनी जंक्शन की बदतर हालत पर चिता व्यक्त करते हुए जल निकासी प्रबंधन का प्लान तैयार कर अविलंब कार्य शुरू करने का आदेश दिया। कहा दुर्भाग्य है कि बरौनी देश का ऐसा अनूठा स्टेशन है जिसमें एक नंबर का प्लेटफार्म अस्तित्व में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि छह सौ मीटर लंबा अत्याधुनिक दो रेलवे लाइनों को समायोजित कर प्लेटफार्म एक बनाया जाएगा। उन्होंने 61 स्पेशल गुमटी 7 बी गुमटी एवं 9 स्पेशल गुमटी पर आरओबी निर्माण के संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से बात कर इसके कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

सांसद ने बछवाड़ा, बेगूसराय एवं बलिया स्टेशन पर भी यात्री सुविधा के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को आदेश दिए। बैठक में तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, डीएसपी तेघड़ा ओमप्रकाश, रेल डीएसपी गौरव पांडेय, स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर, भाजपा नेता गोपाल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, चंचल, मुखिया विवेक कुमार, प्रशांत मिश्रा, विनय सिंह, पंकज कुमार, ललन सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी