संत परंपरा के चमकते सितारे थे संत रविदास

बेगूसराय जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शनिवार को संत रविदास जयंती के मौके पर वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:11 PM (IST)
संत परंपरा के चमकते सितारे थे संत रविदास
संत परंपरा के चमकते सितारे थे संत रविदास

बेगूसराय : जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शनिवार को संत रविदास जयंती के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं शोभा यात्रा निकाली गई तो कहीं, भजन संकीर्तन आदि का आयोजन किया गया। नगर निगम कांग्रेस के विचार विभाग द्वारा शनिवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता विचार विभाग के अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि संत रविदास से प्रेरणा लेकर भारत संप्रदायवाद एवं धर्मवाद से मुक्त हो सकता है। कार्यक्रम को प्रभात कुमार, रोहित कुमार, रामस्वरूप पासवान, सत्यनारायण दास, रमेश दास, सुरेश दास, साकेत कुमार, घूरन राम आदि ने संबोधित किया। बलिया : प्रखंड परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में संत रविदास की 644वीं जयंती मनाई गई। इसके पूर्व उनके तैलचित्र के साथ बैंड बाजे एवं अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा के पूर्व जदयू नेता अमर कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख कुंदन यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, जदयू जिला युवा उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार राम ने की। मंच संचालन उमेश दास ने किया। वक्ताओं ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया। चमथा : बछवाड़ा में विधायक सुरेंद्र मेहता ने चमथा- पंचायत दो के गोपटोल एवं चमथा पटपर स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र राम एवं जिप सदस्य पूनम देवी द्वारा विधायक को चादर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ने संत रविदास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर भाजपा नेता प्रभाकर कुमार राय, सुलेमानी, प्रिस कुमार राय, रौशन कुमार सिंह, मुकेश राम, श्याम कुमार आदि मौजूद थे। चेरिया बरियारपुर : प्रखंड के सकरबासा गांव में आयोजित रविदास जयंती समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामलखन यादव ने की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजवंशी महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास समता, स्वतंत्रता, बंधुता एवं न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष किया। राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रो. ब्रजनंदन यादव ने कहा कि उनकी वाणी गुरुग्रंथ साहब नामक महान ग्रंथ में मिलती है। समारोह को पंचायत के मुखिया सुजीत पासवान, मो. अली, किशोर कुणाल, उमेश साह आदि ने संबोधित किया। साहेबपुर कमाल : संत रविदास महान विचारक के साथ महान समाज सुधारक भी थे। वे सामाजिक एकता एवं मानव मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उक्त बातें खरहट गांव में आयोजित संत रविदास की 643वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुदीन राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता बिदेश्वरी दास ने की। जबकि संचालन नंद कुमार ने किया। गढ़पुरा : बाबा हरिगिरी धाम स्थित संत रविदास मंदिर में उनकी जयंती पर लोगों ने पूजा अर्चना की। इससे पूर्व गायत्री परिवार द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जो गायत्री मंदिर परिसर से निकलकर गढ़पुरा के संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए हरिगिरी धाम पहुंची। मौके पर गायत्री परिजनों में सुशील कुमार सिघानिया, धर्म नारायण झा, जोगिदर महतो, कैलाश चौधरी, मथुरा साहनी, अर्जुन राम, गगन राम, हीराराम, रामचंद्र दास, विष्णुदेव दास, अरविद वर्मा आदि शामिल हुए। बखरी : संत रविदास की जयंती भक्ति भाव से मनाई गई। इस मौके पर गौशाला स्थित मंदिर एवं सुग्गा गांव में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुग्गा में संत रविदास, माता सबरी, डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता पोस्टमास्टर भिखारी दास ने की। संचालन विकास मित्र संघ के नगर अध्यक्ष विपिन कुमार राम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए दूरसंचार विभाग के एसडीओ अरुण कुमार दास ने काशीराज में संत रविदास को सम्मानित किए जाने की कथा सुनाई। मुखिया शिवनारायण राम ने संत रविदास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा में अधिवक्ता गौरव कुमार, भीम आर्मी के प्रदीप राम, सुशील राम, रुद्र नारायण भारती आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नावकोठी : अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय, नावकोठी के मैदान में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया रोहित कुमार उर्फ सोनू ने लोगों से इनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर बहन कौशल्या ने भवन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर हरेराम मोची, सुखदेव मोची, आनंदी मोची, प्रमोद मोदी, प्रदीप मोची आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी