सात घंटे बाद हटा डीलर के विरोध में किया गया सड़क जाम

गढ़पुरा बेगूसराय। कोरियामा पंचायत की डीलर शर्मीली कुमारी की मनमानी के विरोध में उपभोक्ताओं द्वारा रविवार को अपराह्न दो बजे दिन से किया गया सड़क जाम रविवार की रात्रि नौ बजे पंचायत के मुखिया के आश्वासन पर समाप्त हुआ। आक्रोशित उपभोक्ता सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन की निशुल्क मांग कर रहे थे। डीलर द्वारा देने से मना करने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:41 PM (IST)
सात घंटे बाद हटा डीलर के विरोध में किया गया सड़क जाम
सात घंटे बाद हटा डीलर के विरोध में किया गया सड़क जाम

गढ़पुरा, बेगूसराय। कोरियामा पंचायत की डीलर शर्मीली कुमारी की मनमानी के विरोध में उपभोक्ताओं द्वारा रविवार को अपराह्न दो बजे दिन से किया गया सड़क जाम रविवार की रात्रि नौ बजे पंचायत के मुखिया के आश्वासन पर समाप्त हुआ। आक्रोशित उपभोक्ता सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन की निशुल्क मांग कर रहे थे। डीलर द्वारा देने से मना करने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।

मुखिया ने बताया कि उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीलर द्वारा अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया निशुल्क राशन नहीं दिया गया। दूसरी बार उपभोक्ताओं ने पहले महीने का भी निशुल्क राशन देने की मांग की। डीलर द्वारा नहीं देने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। आश्चर्य की बात है कि सात घंटे जाम रहने के बावजूद कोई भी अधिकारी सुधि लेने नहीं पहुंचे। तब मुखिया ने सीओ सह एमओ से बातचीत कर आगे इसकी भरपाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और रात्रि नौ बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद उक्त सड़क में आवागमन चालू हुआ।

chat bot
आपका साथी