बिजली आपूर्ति को लेकर शाम्हो प्रखंड वासियों ने किया हंगामा

बेगूसराय। शाम्हो में करीब 20 दिनों से भयानक बाढ़ का मंजर खत्म तो हुआ पर स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र की सड़कों और बिजली व्यवस्था का नुकसान हुआ है। पंद्रह दिनों से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 07:06 PM (IST)
बिजली आपूर्ति को लेकर शाम्हो प्रखंड वासियों ने किया हंगामा
बिजली आपूर्ति को लेकर शाम्हो प्रखंड वासियों ने किया हंगामा

बेगूसराय। शाम्हो में करीब 20 दिनों से भयानक बाढ़ का मंजर खत्म तो हुआ, पर स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र की सड़कों और बिजली व्यवस्था का नुकसान हुआ है।

पंद्रह दिनों से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। पावर सप्लाई स्टेशन बिजुलिया में बाढ़ का पानी घुसने के बाद बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। इससे सोमवार और मंगलवार को सब स्टेशन बिजुलिया पहुंचकर हंगामा किया। जेई शाम्हो द्वारा बिजली आपूर्ति जल्द बहाल होने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन लगभग तैयार है। उन्होंने कहा कि सप्लाई पैनलों में लगे रिले, बैट्री आदि की जांच एमआरटी टीम मुंगेर कर रही है। टीम द्वारा ओके कहते ही बिजली की सप्लाई क्षेत्र में बहाल कर दी जाएगी। मेंटेनेंस जेई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पैनल की जांच मंगलवार को पूरी कर ली गई। बाढ़ के पानी से फैल रही है दुर्गंध

सड़क किनारे और घर के आसपास जमे बाढ़ के पानी से दुर्गंध फैल रही है। अकबरपुर बरारी पंचायत के मुखिया मणिकांत सिंह ने बताया कि दुर्गंध से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इससे महामारी भी फैल सकती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीचिग पाउडर और चूना का छिड़काव क्षेत्र में नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में शाम्हो पीएचसी प्रभारी डा. प्रयोतोष कुमार ने बताया कि पीएचसी से सभी जनप्रतिनिधियों को ब्लीचिग पाउडर और चूना उपलब्ध कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी