राजकुमार निर्विरोध चुने गए उप मुखिया

संसू, वीरपुर (बेगूसराय) : शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में डीहपर पंचायत के उप मुखिया पद के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:28 PM (IST)
राजकुमार निर्विरोध चुने गए उप मुखिया
राजकुमार निर्विरोध चुने गए उप मुखिया

संसू, वीरपुर (बेगूसराय) : शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में डीहपर पंचायत के उप मुखिया पद के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार की देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें राजकुमार पंडित उप मुखिया पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सतीशचंद्र झा मौजूद थे।

बताते चलें कि डीहपर पंचायत की उप मुखिया सरिता देवी की कुर्सी विगत माह लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के तहत 9-1 से गिर चली गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव कराया गया। जिसमें उप मुखिया के पद पर राजकुमार पंडित को निर्विरोध चुना गया। डीहपर पंचायत में कुल 13 वार्ड सदस्य हैं। जिसमें से 11 वार्ड सदस्यों ने राजकुमार पंडित को उप मुखिया पद के लिए समर्थन दिया। इनके विरोध में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिससे राजकुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि दो वार्ड सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। जैसे ही निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा उप मुखिया पद के लिए राजकुमार पंडित के नाम की घोषणा की गई, समर्थकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक एएसआइ अजय कुमार दलबल के साथ डटे रहे।

chat bot
आपका साथी