बखरी पीएचसी प्रभारी के आवास में भरा वर्षा का जल

बेगूसराय एक सप्ताह से लगातार हो रही वर्षा के बाद रविवार की सुबह करीब तीन घंटे की मू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:32 PM (IST)
बखरी पीएचसी प्रभारी के आवास में भरा वर्षा का जल
बखरी पीएचसी प्रभारी के आवास में भरा वर्षा का जल

बेगूसराय : एक सप्ताह से लगातार हो रही वर्षा के बाद रविवार की सुबह करीब तीन घंटे की मूसलाधार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भारी वर्षा से संपूर्ण इलाका झील में तब्दील हो गया है। लोगों के खेत खलिहान सहित नगर और प्रखंड के अधिकांश गांव मोहल्ले के घरों में वर्षा जल जमा हो गया है। इससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे खराब स्थिति प्रखंड परिसर की है, जहां वर्षा का पानी लोगों के आवासों में जमा हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एमपी चौधरी के आवास की स्थिति तो और भी नारकीय बनी हुई है। उनके आवास के चारों ओर और बेड रूम के अंदर तक पानी भरा हुआ है। जिससे उन्हें घर के अंदर रहना या वहां से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रभारी डा. चौधरी ने बताया कि उनके आवास की यह हालत पिछली वर्ष से ही बनती चली आ रही है। आवास की दुरूह स्थिति को लेकर प्रशासन के साथ-साथ विभाग को भी कई बार लिखा गया। पंरतु, कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आवासीय भवन पूरी तरह जर्जर है। जलजमाव के कारण वह कभी भी गिर सकता है। बावजूद इसके वे उस आवास में डर के साए में रहने को विवश हैं। मालूम हो कि प्रखंड परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बना भवन वर्षों पुराना है। प्रखंड के स्थापना काल में बने सभी मकान काफी जर्जर हालत में हैं। अधिकांश तो ढह गए, बाकी जो है वह भी गिरने की स्थिति में हैं। फिर भी कर्मी उसमें रहने को विवश हैं। प्रशासन उसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

chat bot
आपका साथी