बिना जांच चलने वाली सोशल मीडिया की खबरों पर खड़ा होता है प्रश्नचिन्ह : डीडीसी

बेगूसराय। अभी डिजिटल युग का समय है। डिजिटल युग के कारण सोशल मीडिया पर हर समय खबर जाती रहती है। परंतु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)
बिना जांच चलने वाली सोशल मीडिया की खबरों पर खड़ा होता है प्रश्नचिन्ह : डीडीसी
बिना जांच चलने वाली सोशल मीडिया की खबरों पर खड़ा होता है प्रश्नचिन्ह : डीडीसी

बेगूसराय। अभी डिजिटल युग का समय है। डिजिटल युग के कारण सोशल मीडिया पर हर समय खबर जाती रहती है। परंतु बिना जांच परख के सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चलाई जाती हैं। जिस कारण सोशल मीडिया की खबरों पर प्रश्नचिन्ह भी खड़ा होते रहता है। उक्त बातें राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आयोजित डिजिटल युग में पत्रकारिता अचारनीति और चुनौतियां विषय पर आयोजित विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए डीडीसी कंचन कपूर ने कही। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन करने वालों में डीडीसी के अलावा सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार ¨सह, डीआरडीए निदेशक मो. राजिक, डीपीआरओ आशीष आनंद शामिल थे। डीडीसी ने कहा कि अविश्वसनीय खबर के कारण कभी-कभी अनावश्यक माहौल खराब होता है तथा विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होती है। कहा, इसमें कई तरह की चुनौतियां है। प्रेस परिषद को भी इसके लिए नियम कानून बनाना चाहिए। अपने संबोधन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष आनंद ने कहा कि खबरों से गरीबों को न्याय मिलता है और पत्रकारों को सुकून। गोष्ठी में कई पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कहा पत्रकारिता हमेशा निर्भिकता के साथ करनी चाहिए। कार्यक्रम को पत्रकार जीवेश तरुण, विजय कुमार झा, नंदकिशोर ¨सह, प्रवीण कुमार, सुमित वत्स, विजय कुमार, विनोद कर्ण, विपिन कुमार मिश्रा, अग्निशेखर आदि ने संबोधित किया। इधर, शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति द्वारा भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सर्वोदय नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमरेन्द्र कुमार ¨सह ने की। कार्यक्रम को सुनीता देवी, अमिय कश्यप, दिलीप सिन्हा, डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राजेन्द्र महतो, डॉ. शैलेन्द्र कुमार ¨सह, विकास कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी