व्यावसायिक संघ ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान

बेगूसराय। बुधवार को व्यावसायिक संघ के संरक्षक अनंत पोद्दार के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता अभि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
व्यावसायिक संघ ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान
व्यावसायिक संघ ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान

बेगूसराय। बुधवार को व्यावसायिक संघ के संरक्षक अनंत पोद्दार के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बलिया प्रखंड परिसर से आरंभ होकर बलिया बाजार होते हुए बलिया नगर पंचायत के शक्ति चौरा में समाप्त हुआ।

अभियान का संचालन कर रहे युवा व्यवसायिक संघ सह बलिया नगर भाजपा अध्यक्ष राकेश रौशन मुन्ना भाई ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी दिशा निर्देशों का पालन करना ही एकमात्र उपाय है। मास्क पहनने से मुंह और नाक के द्वारा फैलने वाला कोरोना संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है। मास्क पहनकर दूसरों को भी सुरक्षित किया जा सकता है। इस दौरान लगभग पांच सौ मास्क का वितरण किया गया। मौके पर डॉ. जयप्रकाश अग्रवाल,वार्ड पार्षद अरुण महतो, भाजपा नेता राजेश अंबष्ट, जदयू नेता कुंदन रस्तोगी, पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता मृत्युंजय कुमार, सीओ अमृतराज बंधु, बलिया पीएचसी के मैनेजर रहमान, बलिया नगर भाजपा के महामंत्री गौरव सिंह, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष शक्ति साह, गौरव ठाकुर, जदयू कार्यकर्ता कल्पना कुमारी, मनोज दास, गोपाल सिंह, मुन्ना महतो, विमल अग्रवाल, शिवजी रस्तोगी, मुरारी रस्तोगी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी