महिलाओं को शिक्षित कर हो जनसंख्या नियंत्रण: उपेन्द्र कुशवाहा

बेगूसराय। रविवार को संगठनात्मक मजबूती व कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए आयोजित बिहार दौरे के तीसरे चरण में नवगछिया जाने के क्रम में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बेगूसराय के हरहर महादेव चौक सुभाष चौक व बस पड़ाव के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:11 PM (IST)
महिलाओं को  शिक्षित कर हो जनसंख्या नियंत्रण: उपेन्द्र कुशवाहा
महिलाओं को शिक्षित कर हो जनसंख्या नियंत्रण: उपेन्द्र कुशवाहा

बेगूसराय। रविवार को संगठनात्मक मजबूती व कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए आयोजित बिहार दौरे के तीसरे चरण में नवगछिया जाने के क्रम में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बेगूसराय के हरहर महादेव चौक, सुभाष चौक व बस पड़ाव के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हरहर महादेव चौक पर जेडीयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व में, सुभाष चौक के पास श्याम बिहारी वर्मा, डा. संजू प्रिया के नेतृत्व में व बस स्टैंड के पास सुदर्शन सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व मेयर संजय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

बस पड़ाव के समीप स्थित होटल में रुकने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए जहां जाति आधारित जनगणना की वकालत की, वहीं जनसंख्या नियंत्रण पर भी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण महिलाओं को जागरूक व शिक्षित कर किया जाना चाहिए। कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दल की मजबूती के साथ ही विकास योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। एनडीए गठबंधन में तकरार की बात को सिरे से नकारते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी की चर्चा भी की। मौके पर बिहार सरकार की पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, जवाहर लाल भारद्वाज, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमित प्रधान, संजय सिंह, शकुंतला गुप्ता,अनीता मिश्रा, क्रांति कुमार ,अविनाश कुमार समेत सैकड़ों जेडीयू के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री कुशवाहा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को देखकर काफी गदगद हो गए। वह नवगछिया कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ जा रहे थे।

chat bot
आपका साथी