दोहरे लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस का दावा

बेगूसराय। हाल ही में थाना क्षेत्र के डरहा पुल पर हुए दोहरे लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने लूट की दोनों घटना में शामिल बाइकर्स गिरोह के नाम और पते की जानकारी भी जुटा लेने की बात कही है। दरअसल पुलिस का यह दावा अलौली थाना (खगड़िया) की पुलिस द्वारा बिथान थाना (समस्तीपुर) के धररवा गांव के अपराधी भगवान दास उर्फ भगवान चौपाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:30 AM (IST)
दोहरे लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस का दावा
दोहरे लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस का दावा

बेगूसराय। हाल ही में थाना क्षेत्र के डरहा पुल पर हुए दोहरे लूटकांड के उद्भेदन का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने लूट की दोनों घटना में शामिल बाइकर्स गिरोह के नाम और पते की जानकारी भी जुटा लेने की बात कही है। दरअसल पुलिस का यह दावा अलौली थाना (खगड़िया) की पुलिस द्वारा बिथान थाना (समस्तीपुर) के धररवा गांव के अपराधी भगवान दास उर्फ भगवान चौपाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। अलौली पुलिस ने अपराधी के घर से उजले रंग की अपाचे गाड़ी को भी बरामद किया है। जिसका प्रयोग बखरी में लूट की वारदात में किया गया था। बखरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान के मुताबिक गिरफ्तार भगवान दास शातिर अपराधी है। वह स्थानीय खासकर परिहारा गांव के कुछ अपराधियों के साथ मिलकर लूट की दोनों घटना को अंजाम दिया था। बखरी के अलावा उसकी तलाश अलौली और बिथान थाना को भी थी। अलौली थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में भी वह आरोपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से लूट कांड में शामिल उसके दूसरे साथियों के नाम और पते भी मालूम कर लिए गए हैं। जल्द ही उन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि बीते आठ अगस्त को बखरी थाना क्षेत्र के डरहा पुल के समीप बाइकर्स गिरोह के अपराधियों ने निजी बैंकिग कंपनी फिनो पेमेंट बैंक बलिया के कर्मचारी दीपक कुमार से सरेशाम 25 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के समय कंपनी के सीआरओ के पद पर कार्यरत पूर्णिया निवासी उक्त कर्मचारी बखरी के समूहों से पैसों का आदान- प्रदान कर बलिया जा रहा था। इस घटना के अगले दिन उसी समय और स्थान पर अपराधियों ने बखरी पीएचसी में कार्यरत केयर इंडिया के कर्मी बलिया निवासी हीरालाल से 4500 रूपये और एक मोबाइल लूट लिया था। थानाध्यक्ष ने कहा कि बखरी पुलिस दोनों घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए अपराधियों की सुराग लगाने में जुट गई थी। अपराधियों की शिनाख्त होते ही अलौली पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी