पीएचसी कांड स्वभाविक जनाक्रोश या षडयंत्र, पुलिस कर रही जांच : राजकिशोर सिंह

बेगूसराय। बखरी पीएचसी में एक महीने से बंद स्वास्थ्य सेवा से आमजनों को हो रही परेशानियों के आकलन और समाधान को लेकर बुधवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने की। उन्होंने संपूर्ण प्रकरण की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:27 PM (IST)
पीएचसी कांड स्वभाविक जनाक्रोश या षडयंत्र, पुलिस कर रही जांच : राजकिशोर सिंह
पीएचसी कांड स्वभाविक जनाक्रोश या षडयंत्र, पुलिस कर रही जांच : राजकिशोर सिंह

बेगूसराय। बखरी पीएचसी में एक महीने से बंद स्वास्थ्य सेवा से आमजनों को हो रही परेशानियों के आकलन और समाधान को लेकर बुधवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने की। उन्होंने संपूर्ण प्रकरण की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल घटना की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहा है, जो निदनीय है।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि भीड़ का कोई चरित्र नहीं होता। कई बार यह वास्तविकता से दूर उकसावे की भी शिकार हो जाती है। उन्होंने कहा कि शकरपुरा की घटना लोगों का स्वाभाविक गुस्सा नहीं, वरन षडयंत्र भी हो सकता है। इसकी गहनता से जांच पुलिस कर रही है। आरएसएस के जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम करे, ताकि घटना के दोषी बचें नहीं और निर्दोष फंसे भी नहीं। पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान ने घटना को नगर निकाय की स्थानीय राजनीति में वोटों का खेल बताया। नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोहनपुर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य उप केंद्र में उतनी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को चिकित्सीय लाभ नहीं मिल पा रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल का अति शीघ्र निर्माण तथा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगर क्षेत्र के एएनएम स्कूल में अविलंब पीएचसी की चिकित्सीय व्यवस्था प्रारंभ करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से बातचीत करने की पहल जिला नेतृत्व से की। पार्षद नीरज नवीन ने कहा कि घटना की आड़ में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से आम लोगों तथा गरीबों को वंचित नहीं किया जा सकता है। बैठक को जिला महामंत्री राजीव वर्मा, पूर्व महामंत्री पवन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद राम, पूर्व अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू, चितरंजन सिंह उर्फ साहेब सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज आलम, नगर महामंत्री कृष्ण मोहन पोद्दार, कृष्ण मोहन चौधरी, अनिल मिश्र, निकेत सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, पप्पू पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद पार्टी का एक जांच दल घटनास्थल का भी निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुआ। टीम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक में बताया कि पीएचसी को पुन: चालू किया जा सकता है। घटना के एक माह बाद भी बेशकीमती दवाइयां अस्पताल के बाहर यूं ही पड़ी हुई है। वहीं कुछ संयंत्रों तथा अस्पताल के फ्रिज को अन्यत्र शिफ्ट करने की भी बात आ रही है, जो जांच का विषय है। बाद में पार्टी नेताओं ने डीएसपी चंदन कुमार से भी मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी