छौड़ाही पैक्स चुनाव में 53.47 प्रतिशत मतदान

तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हो गया। जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:11 AM (IST)
छौड़ाही पैक्स चुनाव में 53.47 प्रतिशत मतदान
छौड़ाही पैक्स चुनाव में 53.47 प्रतिशत मतदान

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय) : पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य

पद के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हो गया। जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रखंड के पांच पैक्स में चुनाव कराया गया। शाहपुर पैक्स में 63.29 प्रतिशत, अमारी पैक्स में 68.44 प्रतिशत, नारायणपीपर पैक्स में 45.74 प्रतिशत, परोडा 49.57 प्रतिशत एवं

एकंबा पैक्स में 64.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर 53.47 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरी तरफ चुनाव के दौरान प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष के मतदाताओं को मतदान के लिए लगातार प्रेरित करते दिखे। नारायणपीपर पंचायत के एक मतदान केंद्र पर दोनों पैर से दिव्यांग बालिका भी मतदान करने पहुंची। मतदान के बाद बालिका ने बताया कि यह मेरा फर्ज एवं अधिकार है, इसलिए मतदान करने आई हूं।

chat bot
आपका साथी