साधारण कार्यकर्ता भी बन सकता है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्रीकृष्ण सिंह

बेगूसराय शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मां चित्र मंदिर के सभागार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:13 PM (IST)
साधारण कार्यकर्ता भी बन सकता है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्रीकृष्ण सिंह
साधारण कार्यकर्ता भी बन सकता है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष : श्रीकृष्ण सिंह

बेगूसराय : शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मां चित्र मंदिर के सभागार में हुई। नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान वंदे मातरम से हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोपान तय कर सकता है। नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनहित में बेहतर कार्य कर रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं की है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बखरी मुख्य बाजार में सड़क एवं नाली का निर्माण, अनुमंडलीय अस्पताल तथा डिग्री कालेज की स्थापना, सलौना स्टेशन पर लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों का ठहराव आदि मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रस्ताव पारित किया। मौके पर जिला महामंत्री राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौतम सदा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुखिया संजीव सिंह, सहकारिता मंच के पूर्व प्रदेश महामंत्री नवीन सिंह, पार्टी के सदस्यता सत्यापन प्रभारी विपिन सिंह, कामिनी कंचन, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद राम आदि मौजूद थे।

बलिया नगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष राकेश रौशन मुन्ना भाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री सह साहेबपुर कमाल विधान सभा प्रभारी राकेश पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ आमजनों को दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की सलाह दी। वरीय नेता सुनील चौधरी एवं नगर अध्यक्ष राकेश रौशन ने योग्य कार्यकर्ताओं को पार्टी में नया अवसर देने की मांग की। बैठक में नगर भाजपा के उपाध्यक्ष सह वरीय कार्यकर्ता शक्ति साह लहेरी के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में सुनील चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, नगर महामंत्री कुमार गौरव, अनुराग चौधरी, नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, अनुराग सिन्हा, मुन्ना रजक, जितेंद्र पासवान, दिलीप पासवान, विजय गुप्ता, नंद किशोर तंबोली, अवधेश मिश्रा, रामविलास स्वर्णकार, उदय साह, रंजीत सराफ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी