बलिया में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

बेगूसराय। गुरुवार को बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बरियारपुर एवं इनियार ढाला के बीच एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक व एक मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान बलिया सदानंदपुर निवासी सोनेलाल यादव के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 06:40 PM (IST)
बलिया में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
बलिया में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

बेगूसराय। गुरुवार को बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बरियारपुर एवं इनियार ढाला के बीच एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक व एक मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान बलिया सदानंदपुर निवासी सोनेलाल यादव के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप में की गई। वहीं घायलों की पहचान ट्रैक्टर चालक सदानंदपुर के गुड्डू यादव के पुत्र कमल यादव व ट्रैक्टर पर सवार मजदूर रामेश्वर यादव के पुत्र रामानंद यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी भेजा, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगभग आधे घंटे तक एनएच 31 जाम कर दिया।

उक्त हादसे के संबंध में फतेहपुर मुखिया रामाकांत यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक व उस पर सवार दोनों मजदूर बलिया के एक व्यवसायी के यहां से छड़ और अन्य सामान लादकर इनियार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर पलटते देख फोरलेन में काम कर रहे कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए जेसीबी लेकर गड्ढा में पहुंच गए और ट्रैक्टर के डाला को उठाकर और दो लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सुधीर कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों से आपदा के तहत सरकार की ओर से मिलने वाले राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। जाम हटते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

chat bot
आपका साथी