बाइक दुर्घटना में एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

बेगूसराय। शनिवार की दोपहर मंझौल-बखरी सड़क के हेमनपुर और तुलसीपुर गांव के मध्य बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा हरदिया गांव निवासी दीपक कुमार बताया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 06:08 PM (IST)
बाइक दुर्घटना में एक की गई जान, दो की हालत गंभीर
बाइक दुर्घटना में एक की गई जान, दो की हालत गंभीर

बेगूसराय। शनिवार की दोपहर मंझौल-बखरी सड़क के हेमनपुर और तुलसीपुर गांव के मध्य बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा हरदिया गांव निवासी दीपक कुमार बताया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल उसी गांव के बिक्कू कुमार और सिकंदर कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हरदिया से बखरी आ रहे थे। घटनास्थल पर तीखा मोड़ होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को बखरी पीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय भेज दिया गया है। दुर्घटना में घायल सिकंदर कुमार ने बताया कि वे तीनों बखरी घूमने के लिए जा रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। जबकि स्थानीय लोगों तथा पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी युवकों के स्वजनों को दे दी गई है। ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त किशोर की मौत

बलिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन के पूर्वी केविन के पास शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड एक मथुरापुर निवासी राम विलास चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र निराला कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि किशोर विक्षिप्त था। घर से निकलकर बेवजह घूमते रहता था। इसी घूमने के क्रम में सुबह वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में लखमिनियां स्टेशन अधीक्षक दिनकर शर्मा ने बताया कि सुबह ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हुई है। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। तब तक परिजन शव को लेकर चले गए।

chat bot
आपका साथी