करंट से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में ससुराल आए नावकोठी थाना क्षेत्र के सिसौनी निवासी राम मनोज पासवान की मौत करंट लगने से हो गई। वहीं बखरी बाजार में एक मकान के उपरी तल पर रंगाई का काम कर रहे एक मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:21 PM (IST)
करंट से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
करंट से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में ससुराल आए नावकोठी थाना क्षेत्र के सिसौनी निवासी राम मनोज पासवान की मौत करंट लगने से हो गई। वहीं बखरी बाजार में एक मकान के उपरी तल पर रंगाई का काम कर रहे एक मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए।

मटिहानी : राममनोज पासवान गुरुवार को अपने गांव सिसौनी से मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर पंचायत के गोढि़यारी टोला अपने ससुराल आये थे। शुक्रवार को वह ससुराल से काम करने के लिए मटिहानी गये थे, जहां बिजली पोल लगे ट्रैक में सट गये। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस वहां पहुंच गई एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि स्वजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बखरी : बखरी के समीपवर्ती अलौली प्रखंड के सोनिहार निवासी 40 वर्षीय मजदूर मोहम्मद अली घायल हो गए। वे शहर के पुरानी बैंक चौक स्थित मुरारी सुल्तानियां के कपड़े की दुकान के अंतिम तल पर मकान रंगाई का काम कर रहे थे। मकान के सामने के हिस्से में रंगाई का काम करने के दौरान घर के नजदीक से गुजर रही हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए। करंट की चपेट में आने के बाद वे अचेत होकर मकान की रेलिग से लटक गए। उठने के प्रयास के क्रम में पुन: वे करंट की चपेट में आ गए और तेज झटका के साथ छत के हिस्से में गिर गए। मौके पर जुटे लोगों तथा गृहस्वामी ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। भाजपा नेता सह नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कवर वाली तार लगाने की मांग विभाग से की है। उन्होंने घायल मजदूर का हालचाल लेने के बाद अधीक्षण अभियंता से नगर की विद्युत संचरण व्यवस्था का निरीक्षण कर सुधार करने तथा लापरवाह स्थानीय विद्युत अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी