बखरी में कोरोना से एक और मौत, हड़कंप

बेगूसराय शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:37 PM (IST)
बखरी में कोरोना से एक और मौत, हड़कंप
बखरी में कोरोना से एक और मौत, हड़कंप

बेगूसराय : शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक वार्ड के सेवा सदन गली निवासी 68 वर्षीय चंद्रदीप प्रसाद सिंह बताए गए। वे अवर निबंधन कार्यालय बखरी में कातिब थे। इस संबंध में मृतक के स्वजनों ने बताया कि सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। फौरन इलाज के लिए बखरी पीएचसी ले जाया गया, जहां जांच में वे कोरोना पॉजिटिव निकले। उनकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। फलत: उन्हें घर लाया गया। पंरतु, कुछ समय पश्चात ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमपी चौधरी तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर मरीज में कोरोना का स्पष्ट और काफी बढ़ा हुआ पाया गया था। डाक्टरों ने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रशासन की देखरेख में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार स्थानीय चंद्रभागा नदी के तट पर किया गया। मालूम हो कि मृतक अवर निबंधन कार्यालय बखरी में कातिब थे। चार दिन पहले ही अवर निबंधन कार्यालय के लिपिक अशोक कुमार पांडेय की भी मौत कोरोना से हुई थी। कुल मिलाकर बखरी में कोरोना से यह चौथी मौत है। इन दोनों के अलावा चकहमीद गांव के रिटायर्ड ज्वाइंट कमिश्नर मो. मुख्तार तथा नगर के वार्ड चार के रामावतार पंडित की मौत भी कोरोना से हुई थी। कातिब की मौत के बाद प्रशासन ने वार्ड आठ की उक्त सेवा सदन गली के प्रवेश द्वार को बांस बल्ला से घेरकर गली में आवागमन को वर्जित कर दिया है। नगर कर्मी दिलीप पोद्दार, सुभाष पासवान, बिक्रम पासवान आदि ने गली को सील करवाने में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी